{"_id":"573f18074f1c1bd42fac7828","slug":"molestation-aap-leader-s-son-minor-son-arrested-molestation-allegation-mansa-crime-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ करता था AAP नेता का नाबालिग बेटा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ करता था AAP नेता का नाबालिग बेटा, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा में आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी नाबालिग दसवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
उधर आप नेता ने मामले को सियासत से प्रेरित करार दिया है। जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले आप नेता के बेटे के खिलाफ सरपंच सुखचैन सिंह, छात्राओं के परिजनों और पंचायत सदस्यों ने लिखित तौर पर पुलिस को शिकायत की। उन्होंने कहा कि आरोपी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
शिकायत में उसकी ओर से एक अध्यापिका की बाजू पकड़ने व मुख्याध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करने की बात भी कही गई है। यह भी लिखा गया है कि बेटे को समझाने के बजाय उसके पिता कथित शह देता है।
विज्ञापन
थाना भीखी प्रभारी बूटा सिंह ने बताया कि पंचायत की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। दूसरी ओर आप ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि उनका बेटा उनकी बहन के पास रहता है।