फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   market association president beaten by students for eveteasing

छात्राओं से छेड़छाड़ की मिली ऐसी सजा, मार्केट प्रधान को नानी याद आ गई

Sat, 04 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
market association president beaten by students for eveteasing
arrest - फोटो : demo pic
डीएवी कॉलेज की स्टूडेंट्स से छेड़छाड़ और उन्हें गलत तरीके से छूना सेक्टर-10 के मार्केट प्रधान को भारी पड़ गया। उनकी इस हरकत से गुस्साए स्टूडेंट्स उसकी दुकान पर पहुंची और जमकर धुनाई कर डाली। आसपास के साथी दुकानदार मदद करने आए तो स्टूडेंट्स के तीखे तेवर देख वे वापस लौट गए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार मदन लाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 में होटल माउंट व्यू के सामने मदन जनरल स्टोर चलाने वाले मदन लाल (55) की दुकान है। छात्राओं ने दुकानदार पर आरोप लगाया कि वीरवार को जब वे दुकान पर आई थीं तो उसने छेड़खानी की थी। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल में जाकर साथ में पढ़ने वाले अन्य छात्रों को दुकानदार की हरकत के बारे में बताया। शुक्रवार सुबह 12 बजे के करीब डीएवी कालेज के स्टूडेंट्स दुकानदार को समझाने पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने सबके सामने माफी मांगने को कहा। छात्राओं का आरोप है कि माफी मांगने को कहने के बाद वह छात्राओं को छूने लगा। इस पर नाराज स्टूडेंट्स ने दुकान के अंदर ही मदनलाल को ग्राहकों के सामने ही थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। थोड़ी ही देर में उस पर लात घूंसे बरसने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार और दूसरे लोग वहां जमा हो गए और उसको बचाने की कोशिश की। लेकिन छात्राओं ने सभी को उल्टे पांव लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार को पीटने के बाद स्टूडेंट्स ने ही 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर-3 थाना पुलिस पहुंची और छात्रों व आरोपी दुकानदार को पुलिस स्टेशन ले आई। वहां छात्राओं ने आरोप लगाया कि दुकानदार उनको गलत तरीके से छूता है और उनकी तस्वीरें भी मोबाइल में चोरी छिपे खींच कर रखी हैं। सेक्टर 3 थाना पुलिस की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं ने मदन के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। इस पर जांच के बाद आरोपी पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed