फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   little boy dead body found, missing boy dead body found, child murder after misdeed, crime

7 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, निर्वस्त्र मिला शव

Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
little boy dead body found, missing boy dead body found, child murder after misdeed, crime
जालंधर में कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में 3 दिन पहले लापता हुए 7 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्चे का आज निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। गांव नंगलसलेमपुर से बच्चा तीन दिन पहले खेलते हुए लापता हो गया था और उसकी खोज के लिए पुलिस कई स्थानों पर तलाश कर रही थी। बुधवार को आधा किलोमीटर दूर मक्की के खेतों में से बदबू आने के बाद लोगों ने जाकर देखा तो बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसपी इंवेसिटगेशन परमिंदर भंडाल व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में ऐसी आशंका है कि बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या की गई है या फिर किसी तांत्रिक ने इसको अंजाम दिया है। एसपी भंडाल का कहना है कि मौके से कोई पूजा पाठ या बच्चे का अंग काटने जैसे कोई बात दिखाई नहीं दी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सबकुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के गावों में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव स्लेमपुर के रहने वाले श्रमिक पौद्दारी का सात साल का नीरज रविवार शाम को खेलते वक्त लापता हो गया था। पहले परिवार वाले अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे और बाद में इसकी शिकायत जंडू सिंगा पुलिस में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed