{"_id":"574ebf594f1c1b7c2810acf3","slug":"little-boy-dead-body-found-missing-boy-dead-body-found-child-murder-after-misdeed-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, निर्वस्त्र मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, निर्वस्त्र मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में 3 दिन पहले लापता हुए 7 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्चे का आज निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। गांव नंगलसलेमपुर से बच्चा तीन दिन पहले खेलते हुए लापता हो गया था और उसकी खोज के लिए पुलिस कई स्थानों पर तलाश कर रही थी। बुधवार को आधा किलोमीटर दूर मक्की के खेतों में से बदबू आने के बाद लोगों ने जाकर देखा तो बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिला।
सूचना पाकर एसपी इंवेसिटगेशन परमिंदर भंडाल व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में ऐसी आशंका है कि बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या की गई है या फिर किसी तांत्रिक ने इसको अंजाम दिया है। एसपी भंडाल का कहना है कि मौके से कोई पूजा पाठ या बच्चे का अंग काटने जैसे कोई बात दिखाई नहीं दी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सबकुछ सामने आ जाएगा।
पुलिस ने आसपास के गावों में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव स्लेमपुर के रहने वाले श्रमिक पौद्दारी का सात साल का नीरज रविवार शाम को खेलते वक्त लापता हो गया था। पहले परिवार वाले अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे और बाद में इसकी शिकायत जंडू सिंगा पुलिस में दी गई।