{"_id":"5a637a174f1c1b7d268b588f","slug":"himachal-police-headquarter-order-to-all-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम का फोन न उठाया तो होगी ये कार्रवाई, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम का फोन न उठाया तो होगी ये कार्रवाई, निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की नर्स के फोन मिलाने के बावजूद पुलिस की मदद न मिलने की घटना के बाद प्रदेश पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है। मुख्यालय ने सभी जिलों के कप्तानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह हर हाल में कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की सुनवाई और उन पर त्वरित प्रतिक्रिया देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
ऐसा न होने पर मुख्यालय ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यालय ने यह कदम जंजैहली मामले की जांच के दौरान कांस्टेबल द्वारा फोन न उठाए जाने और उठाने पर भी उचित कार्रवाई न करने की बात सामने आने के बाद उठाया है। दरअसल, जंजैहली में नर्स के कॉल करने पर भी थाने में नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने उचित कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
इस वजह से नर्स को पूरी रात समस्या का सामना करना पड़ा। जांच में पुष्टि होने के बाद मुख्यालय के निर्देश पर ही कांस्टेबल को निलंबित भी कर दिया गया। लेकिन मुख्यालय इस बात को यही तक सीमित नहीं रखना चाहता है। यही कारण है कि पुलिस कर्मियों का कहा गया है कि कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायत को तत्काल संबंधित थाने के प्रभारी तक पहुंचाना भी उनकी ही जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को यह नहीं लगना चाहिए कि उसकी शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं करती। डीजीपी सीता राम मरडी पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी हाल में शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बहरहाल, अब मुख्यालय के फरमान का कितना असर होता है, यह आने वाला समय ही बताएगा।