फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपाई भूल गए मर्यादा, डिप्टी सीएम के आने से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग-पथराव कर फैलायी दहशत

Mon, 29 May 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 May 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
firing before deputy chief minister program
उन्नाव में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के पहुंचने से पहले हुई हवाई फायरिंग से दहशत
भाजपा के कार्यकर्ता कितना अनुशासित हैं इसका एक नजारा उन्नाव में देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आने से चंद मिनटों पहले वर्चस्व को लेकर भाजपाइयों के एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव कर दहशत फैला दी। दिनदहाड़े सदर विधायक के घर के सामने हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने एसपी नेहा पांडेय को बुलाकर नाराजगी जताई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
firing before deputy chief minister program
डिप्टी सीएम ने जताई फायरिंग पर नाराजगी
शुक्रवार को उन्नाव शहर में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के आगमन पर सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर स्वागत कार्यक्रम तय था। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विनय सिंह ने आवास पर भी स्वागत कार्यक्रम की तैयारी थी। उप मुख्यमंत्री के पहुंचने से मात्र 20 मिनट पहले भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप चौहान, कांती वर्मा, सुधीर चौहान, पिंटू सिंह, सुधांशु, रमन साथियों के साथ विनय सिंह के आवास पर पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
 
firing before deputy chief minister program
नाराज हो गए डिप्टी सीएम
खतरे को भांपते हुए विनय सिंह अपने साथियों के साथ दो कारों से वहां से भागे। इस दौरान तीन बाइकों में सवार नौ युवकों ने पीछा कर सदर विधायक के आवास के पास विनय की कार में टक्कर मार दी। हमलावरों से बचने को विनय ने कार हरदोई ओवरब्रिज की ओर मोड़ दी। यहां बाइक सवार युवकों ने कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस बीच एक युवक ने पथराव कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
firing before deputy chief minister program
पथराव से टूटा शीशा
पत्थर लगने से विनय की कार का शीशा टूट गया। घटना के समय सदर विधायक के आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। फायरिंग के बाद युवक असलहे लहराते हुए भाग निकले। सीओ सिटी हृदयेश कठेरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर कारतूस के कई खाली खोखे भी मिले।
 
विज्ञापन
firing before deputy chief minister program
भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते डिप्टी सीएम
उधर, गोलीकांड को लेकर भाजपा नेता विनय सिंह के पिता जितेंद्र सिंह ने पांच ज्ञात और दस अज्ञात युवकों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कुलदीप चौहान, पुनीत चौहान, क्रांती वर्मा, सुधांशु दीक्षित व रमन दीक्षित को नामजद करते हुए दस अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। सीओ सिटी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed