फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad crime with girls marriage love job fraud

शादी, नौकरी और प्रेम के नाम पर महिलाओं की इज्जत तार-तार

Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
faridabad crime with girls marriage love job fraud

औद्योगिक नगरी में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। शादी का झांसा देकर एक किशोरी को बिन ब्याही मां बनाकर प्रेमी फरार हो गया। एक अन्य मामले में युवती को हवस का शिकार बनाने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। एक और मामले में पति से रूठ कर मायके लौट रही महिला के साथ उसके ही परिचितों ने दुष्कर्म किया तो नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती की इज्जत लूट ली गई।

विज्ञापन


केस एक: शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाला मोहन करीब एक साल पहले शादी करने का झांसा देकर अपने साथ कानपुर ले गया था। किशोरी के मुताबिक वहां मोहन ने एक माह तक रखकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर वापस फरीदाबाद ले आया। यहां बदरपुर बॉर्डर पर किराये का कमरा लेकर किशोरी को रखा। इस दौरान किशोरी ने खुद के गर्भवती होने की बात कह मोहन को शादी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


मोहन ने कहा कि जब वह बालिग हो जाएगी तभी शादी करेगा। पीड़िता बालिग भी हो गई लेकिन आरोपी ने विवाह नहीं किया। 25 सितंबर 2016 को पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि अब मोहन उससे शादी नहीं करना चाहता। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केस दो: नौकरी के नाम पर दुष्कर्म

faridabad crime with girls marriage love job fraud

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात राणा नाम के युवक से हुई। राणा ने खुद को बड़ी कंपनियों के बॉस का करीबी बता युवती को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। युवती के मुताबिक 16 अक्तूबर 2016 की शाम छह बजे राणा ने उसे फोन कर नौकरी के लिए किसी बॉस से मिलने को बड़खल मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वह मेट्रो स्टेशन पहुंच गई।

आरोप है कि राणा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह सुधबुध खो बैठी। राणा उसे सूरजकुंड में किसी इमारत की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर युवती को वहां से भगा दिया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 

केस तीन: प‌र‌िच‌ित ने ही ‌द‌िया धोखा

faridabad crime with girls marriage love job fraud

ओल्ड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता का 8 सितंबर 2016 को किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। गुस्साई महिला पति के घर से मायके को जाने के लिए निकली थी। पीड़िता के मुताबिक वह ओल्ड चौक पर ऑटो से उतरकर पैदल ही घर की ओर जा रही थी।

रास्ते में उसे पहले से परिचित आजाद और संदीप उर्फ लाल निवासी बड़ौली, पलवल मिल गए। दोनों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जब उसे होश आया तो पाया कि आजाद उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 

 

केस चार: शादी का ‌द‌िया झांसा

faridabad crime with girls marriage love job fraud

सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती अविवाहित है। पड़ोस में ही रहने वाला 32 वर्षीय कपिल युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। आरोप है कि 15 अक्तूबर 2016 को कपिल ने युवती को शादी करने का झांसा दे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed