फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DIG admits conviction of detainees

बंदियों से मारपीट को डीआईजी ने स्वीकारा

Wed, 13 Jun 2018 11:42 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 13 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
DIG admits conviction of detainees
जिला कारागार से बाहर निकलते जेल डीआईजी बीआर वर्मा व जेल अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला कारागार में बार बालाओं के डांस करने व पांच बंदियों की बेल्ट से पिटाई के मामले में डीआईजी जेल इलाहाबाद ने मंगलवार को मुख्यालय पहुंच जांच शुरू की। पांच घंटे की लंबी पड़ताल के बाद डीआईजी ने बंदियों से मारपीट की बात को स्वीकार करते हुए कहां जांच की जा रही है। वह जांच रिपोर्ट आईजी जेल को सौंपेंगे। जिसके बाद जेल अधीक्षक पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


जिला कारागार के जेल अधीक्षक के कक्ष में बीते दिनों पांच बंदियों की बेल्टों से लंबरदारों ने पिटाई की। वहीं कारागार में पूर्व में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस करने का सोमवार को वीडियो वायरल हुआ। इन दोनो वीडियो के वायरल होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो का सोशल मीडिया व मीडिया में खबरें प्रसारित होने के बाद मामले को जेल डीआईजी इलाहाबाद बीआर वर्मा ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन


मंगलवार  सुबह करीब 10:45 बजे डीआईजी मुख्यालय पहुंचे और वह सीधे जिला कारागार में प्रवेश कर गए। शाम करीब चार बजे डीआईजी बाहर निकले। इस मामले उन्होंने कहा प्रकरण को लेकर प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से पूछताछ की गई है। कारागार प्रशासन के व्यवस्थाओं, भोजन, दवा के बारे में जानकारी ली है। कहा यह भी पूछा गया किसी के साथ कोई उत्पीड़न या मारपीट तो नहीं की जाती है। इसके बाद उन्होंने कहा जिन बंदियों के साथ मारपीट की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें एक-दो बंदियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के बयान रिकार्ड किए हैं। डीआईजी ने माना कि बंदियों के साथ मारपीट की गई है। बार बालाओं के डांस के मामले में उन्होंने कहा जिला कारागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जांच में आया है कि तब पुरुष बंदियों ने साड़ी पहनकर डांस किया था। डीआईजी ने बताया देर शाम तक पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आईजी जेल को सौंपेंगे।

डीआईजी ने प्रथम दृष्टया बंदियों के साथ की गई मारपीट की घटना को स्वीकारने से जेल अधीक्षक पर कार्रवाई होने की तलवार लटकती नजर आ रही है। जेल सूत्रों की मानें तो कारागार के बंदियों को डराया धमकाया गया है। कहा गया कि किसी ने मुंह खोला तो उसकी खैर नहीं। शायद इसलिए बंदी डीआईजी के निरीक्षण के समय दुबके नजर आए।   


बंदी रक्षक को किया रिलीव
हमीरपुर। बंदी रक्षक लोकेश सिंह सोलंकी ने अवकाश न मिलने को लेकर दो दिन पूर्व सरकारी आवास पर जमकर हंगामा किया था। इस पर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। उसके बाद बंदी रक्षक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिस पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इस प्रकरण पर जेल डीआईजी ने कहा कि बंदी रक्षक उनके सामने नहीं आया है। बताया बंदी रक्षक का पूर्व में तबादला हुआ था। मंगलवार को उसे रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed