फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dairy operator shot dead in Deshraj Colony of Panipat

Panipat Murder: पुरानी रंजिश में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या, पहले पिता के साथ की थी मारपीट

Thu, 06 Oct 2022 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 09:18 AM IST
सार

हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी और तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार मौके पर पहुंचे। वही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Dairy operator shot dead in Deshraj Colony of Panipat
मृतक दिनेश - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत की देशराज कॉलोनी में बुधवार रात करीब 12:30 बजे डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले घर में घुसकर डेयरी संचालक के पिता के साथ मारपीट की और फरार हो गए। बेटे उलाहना लेकर आरोपियों के घर गए तो वहां महिलाओं ने उन पर पथराव कर दिया और उसके बाद डोगा हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उनकी कॉलोनी में भैंसों की डेयरी है। एक साल पहले प्रवीन के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में बुधवार रात प्रवीन, चिंटू, सुनील, राकेश, मिंटू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू संदीप व पांच अन्य व्यक्ति मिलकर उनके घर में घुस गए और घर में सो रहे पिता सुखबीर के साथ मारपीट कर फरार हो गए। इसके बाद वह अपने भाई दिनेश और मोनू पंडित के साथ आरोपियों के घर उलाहना देने जा रहे थे। आरोपियों की गली में पहुंचते ही आरोपी प्रवीन, साधु, संदीप और उनके घर की महिलाओं ने छत से पथराव कर दिया। वह बचाव कर वापस अपने घर की तरफ जाने लगे तो प्रवीण उर्फ बारू ने अपने हथियार डोगा और साधु ने देसी कट्टे से फोन पर कई फायर किए। एक गोली उसके भाई दिनेश की छाती में लगी। वह भाई को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम
हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी और तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार मौके पर पहुंचे। वही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
जोगिंदर ने बताया कि उसके भाई की मौत प्रवीन उर्फ बारु द्वारा किए गए फायर से और सुनील, चिंटू, राकेश, मिंटू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू, संदीप और इनके साथियों द्वारा किए गए ईंटों के वार से हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 452, 148, 149, 302, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed