फिल्मी अंदाज में बच्चों ने की ऐसी हरकत कि सब रह गए दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के कुछ बच्चों ने मिलकर ऐसा काम कर दिया कि हर कोई दंग रह गया। मौज मस्ती के लिए सबने मिलकर बड़ा प्लान बनाया। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां अंब उपमंडल के एक गांव के कुछ नाबालिग लड़कों ने मिलकर फिल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के लोग ताला लगाकर शादी में चले ग
उन्होंने गांव के बच्चों को ही पीछे से घर का ख्याल रखने को कहा। बच्चों की नीयत बिगड़ी और उसी घर में चोरी का प्लान बनाया। एक लड़का छत और कुछ रास्ते में नजर रखने के लिए खड़े हो गए ताकि कोई आए तो सचेत कर दें। अन्य के साथ मिलकर एक ने रबड़ के दस्ताने पहन ताला तोड़ा और अंदर घुसकर आठ हजार रुपये चुरा लिए।
इसके बाद सभी ने मौज-मस्ती करने का प्लान बनाया और बाजार के लिए निकल पड़े। उन्होंने बाजार से एक 4 जी मोबाइल खरीदा और टैक्सी करके नजदीकी पिकनिक स्पॉट में चले गए। यहां बच्चों ने खाना-पीना और खूब मौज-मस्ती की।
ऐसे चला चोरी का पता, पकड़े गए बच्चे
उधर, जब घर का मालिक शादी से लौटा तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। उसने आस पड़ोस के लोगों से बात की। बता दें कि गांव के लोगों ने बच्चों को टैक्सी में जाते देख लिया था। जब उनसे इतने पैसे कहां से आने के बारे में सख्ती से पूछा तो उन्होंने सच उगल दिया।
मकान मालिक ने नाबालिग होने के चलते पुलिस में शिकायत नहीं दी। हालांकि, बच्चों से ऐसा दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी।