फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case filed against BKU farmer leader in Moga for cheating of Rs 18 lakh

Punjab: किसान नेता ने की 18 लाख की ठगी; पीड़ित परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, आरोपी सुख गिल फरार

Thu, 28 Aug 2025 05:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Aug 2025 05:49 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) तोतेवाल के प्रदेश प्रधान सुखबिंदर सिंह ने एक परिवार के साथ 18 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित परिवार ने परेशान होकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Case filed against BKU farmer leader in Moga for cheating of Rs 18 lakh
आरोपी सुख गिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) तोतेवाल के प्रदेश प्रधान सुखबिंदर सिंह पर विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। सुखबिंदर सिंह उर्फ सुख गिल इमिग्रेशन सेंटर भी चलाता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मोगा के धर्मकोट के निवासी बलबिंदर सिंह अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए फतेह इमिग्रेशन सेंटर के संचालक सुखबिंदर सिंह उर्फ सुख गिल को 18 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि सुख गिल ने उन्हें जाली वीजा देकर 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित परिवार ने एसएसपी मोगा को लिखित शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने से परेशान परिवार ने गुरुद्वारा साहिब में जाकर आत्मदाह करने की धमकी दी। इस संबंध में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब आरोपी सुख गिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इससे पहले सुख गिल ने धर्मकोट के गांव पंडोरी आरिया निवासी जसविंदर सिंह से 45 लाख रुपये लेकर उसे डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजा था। अमेरिका से उसे डिपोर्ट कर 15 फरवरी 2025 को वापस भारत भेज दिया था। पीड़ित ने सुख गिल, उसके भाई और मां के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 9 जुलाई 2025 को आरोपी सुख गिल के घर पर ईडी की रेड भी हुई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बलबिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह सुख गिल के साथ उसकी जान-पहचान थी। सुखविंदर सिंह का भाई तलविंदर सिंह एजेंट के रूप में विदेश भेजने का काम करता है। शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी हरप्रीत कौर को कनाडा भेजने के लिए उक्त दोनों भाइयों को 18 लाख रुपये दिए थे। दोनों ने हरप्रीत कौर को 2 साल का वर्क परमिट दिलाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सुख गिल ने शिकायतकर्ता की बेटी को वर्क परमिट दिलाने की बजाय फर्जी वर्क परमिट दे दिया। जब परिवार ने अपने स्तर पर इसकी जांच की तो परमिट जाली निकला। बाद में आरोपी सुख गिल ने वीजिटर वीजा पर विदेश भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन उसने कोई वीजा नहीं दिलवाया। 


मामला हलका विधायक तक पहुंचा जहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ और किसान नेता ने दो किस्तों में पूरा पैसा लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में वह मुकर गया। अब थाना धर्मकोट में पीड़ित बलबिंदर सिंह के बयान के आधार पर आरोपी किसान नेता सुख गिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed