फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंपायर की इस गलती की वजह से सेमीफाइनल में हारा भारत, विवादों में आया धोनी का रनआउट

Thu, 11 Jul 2019 12:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Cricket News World Cup 2019: Did umpiring error cost MS Dhoni his wicket in semifinal?
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सांस थाम देने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया विश्व कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 18 रन से मैच गंवा बैठी। 



Cricket News World Cup 2019: Did umpiring error cost MS Dhoni his wicket in semifinal?
धोनी जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच में एक समय भारत ने 92 रन देकर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एमएस धोनी और जडेजा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम इंडिया को मैच में वापस ला दिया। हालांकि, 48वें ओवर में जडेजा 77 रन पर आउट हो गए। सातवें विकेट के लिए धोनी और जडेजा के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई।

Cricket News World Cup 2019: Did umpiring error cost MS Dhoni his wicket in semifinal?
एम एस धोनी - फोटो : social Media

इसके तुरंत बाद धोनी भी 50 के स्कोर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। मगर धोनी के आउट होने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके मुताबिक कहा जा रहा है कि जिस गेंद पर एमएस आउट हुए, उस वक्त अंपायरों से बड़ी गलती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket News World Cup 2019: Did umpiring error cost MS Dhoni his wicket in semifinal?
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, 48वें ओवर में जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त न्यूजीलैंड केचार खिलाड़ी 30 गज के घेरे के अंदर थे, लेकिन धोनी जिस गेंद पर रन आउट हुए, उससे एक गेंद पहले न्यूजीलैंड ने फील्डिंग में बदलाव किया और 30 गज के सर्कल के अंदर सिर्फ तीन खिलाड़ी ही रह गए। हालांकि सोशल मीडिया पर जो फील्डिंग का ग्राफिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसके मुताबिक 30 गज के अंदर न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
Cricket News World Cup 2019: Did umpiring error cost MS Dhoni his wicket in semifinal?
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

गौर करने की बात यह है कि अगर ये बात सही है तो अंपायरों से बड़ी चूक हुई है। अंपायर को अगर इस बात का ध्यान रहता तो ये गेंद नो बॉल होती और टीम इंडिया को फ्री हिट मिलती। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और धोनी दुर्भाग्यपूर्ण अंदाज में 50 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल होगा, इसके पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कल इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed