फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की हार पर दिग्गजों ने उठाए सवाल, कहा- धोनी को नंबर-7 पर क्यों खिलाया?

Thu, 11 Jul 2019 12:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Jul 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly and vvs laxman says ms dhoni batting at no 7 was wrong decision Cricket News
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण सहित पूर्व क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी क्रम में सातवें नंबर पर भेजने को रणनीतिक चूक करार दिया। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक को धोनी से पहले भेजा गया जबकि शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया था। आखिर में भारत इस मैच में 18 रन से हार गया।



sourav ganguly and vvs laxman says ms dhoni batting at no 7 was wrong decision Cricket News
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : file photo

लक्ष्मण ने कहा, 'धोनी को पांड्या से पहले बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था। यह रणनीतिक चूक थी। धोनी को दिनेश कार्तिक से पहले भेजा जाना चाहिए था। विश्व कप 2011 के फाइनल में भी वह खुद युवराज सिंह से ऊपर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये आए थे और विश्व कप जीतने में सफल रहे।'

 

sourav ganguly and vvs laxman says ms dhoni batting at no 7 was wrong decision Cricket News
धोनी और गांगुली - फोटो : file photo

पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि केवल धोनी की बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि दूसरे छोर से युवा बल्लेबाजों पर उनकी शांतचितता का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता। ऋषभ पंत ने अपना विकेट इनाम में दिया जिससे कप्तान विराट कोहली भी बेहद खफा थे और उन्हें कोच रवि शास्त्री के साथ बात करते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly and vvs laxman says ms dhoni batting at no 7 was wrong decision Cricket News
धोनी जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'भारत को उस समय अनुभव की जरूरत थी। जब पंत बल्लेबाजी कर रहा था अगर तब धोनी होता तो वह पंत को वह शॉट नहीं खेलने देता। धोनी को ऊपरी क्रम में खेलना चाहिए था। आपको तब केवल बल्लेबाजी ही नहीं संयम की भी जरूरत पड़ती है। वह विकेटों का पतझड़ नहीं लगने देते। जब जडेजा खेल रहे थे तो धोनी वहां थे। संवाद मजबूती प्रदान करता है। धोनी को सातवें नंबर पर नहीं उतारा जा सकता था।'

विज्ञापन
sourav ganguly and vvs laxman says ms dhoni batting at no 7 was wrong decision Cricket News
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी स्वीकार किया कि कप्तान विराट कोहली ने धोनी को ऊपरी क्रम में उतारकर गलती की। उन्होंने कहा, 'यहां सवाल उठ सकता है कि इस तरह की विषम परिस्थिति में क्या आप धोनी को उनके अनुभव को देखकर ऊपरी क्रम में नहीं भेजा जाना चाहिए था। पारी के आखिर में वह जडेजा को समझाते रहे और उन्होंने चीजों पर नियंत्रण रखा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed