फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   who said what after first test between india and sri lanka

विराट कोहली ने खोला राज, श्रीलंका को बल्लेबाजी कराने के पीछे क्या थी रणनीति?

Tue, 21 Nov 2017 08:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 21 Nov 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
who said what after first test between india and sri lanka
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर सोमवार को रोमांच से भरे पहले टेस्ट का अंत निराशाजनक हुआ। टीम इंडिया जीत के बेहद करीब थी, लेकिन खराब रोशनी की वजह से अंपायर ने स्टंप्स घोषित कर दिए और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट अब 24 नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन


मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मैच में जो समय बचा था, उससे कुछ निकालना चाहते थे। पांच दिनों में परिस्थितियां काफी बदली। हम पहले और दूसरे दिन बैकफुट पर रहे, इसलिए अपना चरित्र दिखाना चाहते थे। श्रीलंका को भी श्रेय देना चाहता हूं कि उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। पहली पारी में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके, लेकिन इस तरह की पिच पर आपको इरादा दिखाना होता है, वरना क्रीज पर टिकना मुश्किल हो जाता है। मुझे खुशी है, जिस तरह मैच की समाप्ति की।'
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान ने मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उनकी गेंदबाजी में गति है और उनकी गेंदों में पहले से भारीपन भी आया है। उन्हें जो भी मौका मिले, वो उसे भुनाने की फिराक में रहते हैं। हम भारतीय टीम के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। विदेशों में विशेषकर वो हमारी योजनाओं का प्रमुख हिस्सा हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में विकेटों की पतझड़ के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'ऋद्धि के आउट होने के बाद मैंने और भुवी ने समय का आनंद उठाना शुरू किया। यह जरूरी था कि परिस्थिति से अपना दिमाग हटाकर शॉट्स खेलने पर ध्यान दे। अच्छा हुआ कि श्रीलंका ने नई गेंद ली। मैंने फैसला किया कि अगर अपने इरादे नहीं दर्शाए तो कुछ होगा नहीं। इसलिए खुलकर अपने शॉट्स खेले।'

अपने 50वें इंटरनेशनल शतक के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'अच्छा महसूस हो रहा है। अभी लंबा सफ़र तय नहीं किया है। अगर मैं आगे बढ़कर और अच्छे प्रदर्शन कर पाया तो इससे मुझे ज्यादा खुशी होगी बजाय कितने शतक बनाए। जब तक खेलूंगा यह मेरे दिमाग में बसा होगा।'

भुवी बोले- विराट की वो बात एकदम सही निकली

who said what after first test between india and sri lanka
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल था क्योंकि पिच बहुत सूख गया था। मगर गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी, जिससे काफी मदद मिली। जब मैंने डेब्यू किया था तब पूरी तरह स्विंग पर निर्भर था। इंटरनेशनल क्रिकेट से आपको सीखने को मिलता है कि क्या-क्या सुधार करने हैं। मैंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है, जिसका फल मिल रहा है। मेरा मानना है कि हम जीत सकते थे।'

ये भी पढ़ें: विराट कोहली हर पारी में बना रहे अजब-गजब रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा 50 वां शतक

भुवी ने आगे कहा, 'विराट ने कहा कि हम विदेशों में इस तरह की परिस्थितियों में हो सकते हैं। अगर हम शुरुआत में दो-तीन विकेट निकाल लेंगे तो उनके लिए मैच जीतना या ड्रॉ कराना आसान नहीं होगा। ऐसा ही हुआ भी।'

श्रीलंकाई कप्तान ने बताया, क्या है टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

who said what after first test between india and sri lanka
दिनेश चंडीमल - फोटो : BCCI

श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने कहा, 'इस तरह की परिस्थिति में टॉस बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमने अच्छी प्रतिस्पर्धा दी। आखिरी सेशन के अलावा हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। दुर्भाग्यवश आखिरी के 10-15 ओवरों में दबाव काफी बढ़ गया था, अन्यथा हमने अच्छी क्रिकेट खेली।'

चंडीमल ने अपनी टीम के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की तारीफ करते हुए कहा, 'लकमल ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। पिछले एक या दो सालों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वो ऐसे गेंदबाज हैं, जिन पर कप्तान भरोसा कर सकता है।'

ये भी पढ़ें: डिकवेला ने किया टाइम बर्बाद, भड़के कोहली-शमी तो अंपायर ने किया बचाव

रंगना हेराथ की बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर चंडीमल ने जोरदार ठहाका लगाते हुए कहा, 'रंगना फाइटर हैं। दुर्भाग्यवश स्पिनर्स का मैच में बोलबाला नहीं रहा। वो आगे के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।'

चंडीमल ने साथ ही बताया कि उनकी टीम से  सबसे बड़ी चूक कहां हुई। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'हमें यह सीखना है कि दूसरी पारी में किस अंदाज में खेलना है। संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ भी हम दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। अगर हम अपनी यह कमी दूर कर ले तो निश्चित ही बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed