{"_id":"5a12b9164f1c1bce408b7e86","slug":"niroshan-dickwella-wrong-conduct-irritrates-virat-kohli-shami-at-kolkata-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निरोशन डिकवेला ने किया टाइम बर्बाद, भड़के कोहली-शमी तो अंपायर ने किया बचाव ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निरोशन डिकवेला ने किया टाइम बर्बाद, भड़के कोहली-शमी तो अंपायर ने किया बचाव
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : india today
कोलकाता में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी के दौरान पांचवें दिन टाइम बर्बाद करने की भी कोशिश की। टीम इंडिया के 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम के फटाफट 4 विकेट गिर गए थे। पांचवें विकेट के लिए श्रीलंका के बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और दिनेश चंडीमल बैटिंग कर रहे थे। 19 वें ओवर के दौरान डिकवेला ने समय बर्बाद करने की यह हरकत की।
विज्ञापन
Trending Videos
मोहम्मद शमी अपना छठां ओवर फेंक रहे थे
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : self
डिकवेला ने मोहम्मद शमी की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर अंपायर को नो बाॅल का इशारा करने को कहा। डिकवेला का कहना था कि टीम इंडिया ने नियम विपरीत फील्डर लगाए थे। लेग साइड में स्क्वेयर के पीछे तीन फील्डर लगाए गए थे। जो गलत था। इस पर शमी और डिकवेला में नोंक-झोंक हुई। विराट कोहली भी बीच में आ गए। शमी और विराट को ऐसा लगा कि डिकवेला समय को बर्बाद कर रहे हैं। इस वाकये के दौरान डिकवेला 24 तथा चंडीमल 17 रन बनाकर क्रीज पर थे। मोहम्मद शमी जब अपना छठा ओवर फेंक रहे थे। तब भी डिकवेला के साथ बहस हुई। शमी अपनी गेंद फेंकने जा रहे थे। वह अपने रनअप पर भी पहुंच गए थे। इसके बावजूद डिकवेला फिर से क्रीज पर गॉर्ड लेने के लिए समय लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्षपूर्ण मैच में समय कम था
मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
डिकवेला के ऐसे व्यवहार के बाद मोहम्मद शमी और कप्तान कोहली भड़क उठे और उन्होंने अंपायर से बात की। संघर्षपूर्ण मैच में समय कम था। यह टीम इंडिया भलिभांति जानती थी। ऐसे में डिकेवला ने समय खराब करने की कोशिश की। जिस पर कोहली भड़क उठे।
निरोशन बहस करते हुए अपनी हरकत को उचित ठहराने से भी नहीं चूके
श्रीलंकाई प्लेयर
निरोशन इस दौरान बहस करते हुए अपने इस व्यवहार को उचित ठहराने से भी नहीं चूके। बाद में अंपायर ने डिकवेला को वापस क्रीज पर जाने को कहा तथा मैच को आगे शुरू कराया।