फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज के लिए बेहद बुरी खबर, आंद्रे रसेल विश्व कप 2019 से बाहर

Tue, 25 Jun 2019 08:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Jun 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
West Indian Andre Russell ruled out of world cup 2019 from injury
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ मैच से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा करारा झटका लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रसेल के घुटने में चोट लगी थी। इसके बाग वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेले। हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि वो भारत के खिलाफ 27 जून को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को आईसीसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि रसेल विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं।

West Indian Andre Russell ruled out of world cup 2019 from injury
सुनील एम्ब्रिस - फोटो : सोशल मीडिया

आंद्रे रसेल की जगह टीम में सुनील एम्ब्रिस की एंट्री हुई है, जो बल्लेबाज हैं। 26 वर्षीय सुनील एम्ब्रिस ने वेस्टइंडीज के लिए 6 वन-डे इंटरनेशनल खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और एक अर्धशतक भी निकला है। 105.33 की औसत से रन बनाने वाले सुनील को एक तेज तर्रार बल्लेबाज माना जाता है।

West Indian Andre Russell ruled out of world cup 2019 from injury
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बात टूर्नामेंट में कैरेबियाई टीम के प्रदर्शन की करे तो वह अब तक निराशाजनक ही रहा है। IPL 2019 में कोलकाता के लिए बेहतरीन खेल दिखाने वाले रसेल का रंग में न होना भी इसका एक अहम कारण है। मगर छह में से महज 1 मैच जीतने वाली इस टीम के लिए अभी भी सेमीफाइनल के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indian Andre Russell ruled out of world cup 2019 from injury
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार खराब फिटनेस और चोट से जूझ रहे रसेल ने इस विश्व कप में सिर्फ चार ही मैच खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले और एकमात्र जीत वाले मुकाबले में 4 विकेट लेने के बाद तो वह बल्लेबाजी तक करने नहीं उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने जरूर दो विकेट निकाले थे, लेकिन बल्लेबाजी में फेल साबित हुए थे।

विज्ञापन
West Indian Andre Russell ruled out of world cup 2019 from injury
आंद्रे रसेल - फोटो : फाइल फोटो

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में इस जमैकन ने 21 रन बनाए थे, लेकिन विकेट निकालने में असफल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में रसेल की जगह टीम में कार्लोस ब्रैथवेट को खिलाया गया था, जिन्होंने ताबड़तोड़ शतक ठोककर फैंस को उम्मीद तो जरूर जगाई, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed