टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने तीसरा मैच जीत लिया है। भारत ने अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हराया। इसके साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान हो गई है। वहीं, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब टीम इंडिया अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल खेल सकती है या दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रह सकती है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अलावा कोई भी टीम दूसरे ग्रुप में भारत से ज्यादा अंक नहीं हासिल कर पाएगी।
भारत के पास चार मैच के बाद छह अंक हैं। अंक तालिका में भारतीय टीम पहले स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अब अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना है। यह मैच हारने पर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन तब भारत को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सुपर-12 राउंड में दूसरे ग्रुप में सभी टीमों के लिए सेमीफाइनल के समीकरण क्या हैं?
IND vs BAN Analysis: विराट के बाद गेंदबाजों का कमाल, पढ़ें कैसे बांग्लादेश के जबड़े जीत छीन लाई टीम इंडिया
भारत
2 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह बेहद आसान है। भारत के पास चार मैच के बाद तीन जीत के साथ छह अंक हैं। भारत को अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतने पर भारतीय टीम आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जिम्ब्बावे ने पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर जरूर किया था, लेकिन भारत का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ शानदार है और टीम इंडिया आसानी से यह मैच जीत सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हारने पर भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन तब टीम इंडिया को किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
दक्षिण अफ्रीका
3 of 7
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे बेहतर स्थिति में है और इस टीम का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय है। तीन मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास पांच अंक हैं। अफ्रीकी टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है। इस टूर्नामेंट में यह टीम है, जो अब तक अजेय है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत और बांग्लादेश को हराया है, जबकि जिम्बाब्वे के साथ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अब दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैचों में से कोई एक जीतना है।
अगर दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से हार भी जाता है तो वह अगले मैच में नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। वहीं, बाकी दोनों मैच जीतने पर दक्षिण अफ्रीका नौ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगा।
IND vs BAN Live: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत, बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हराया
बांग्लादेश
4 of 7
बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ हार के साथ ही बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। चार मैच के बाद इस टीम के पास चार अंक हैं और आखिरी मैच में बांग्लादेश को पाकिस्तान का सामना करना है। अगर, बांग्लादेश की टीम यह मैच जीत भी जाती है तो उसके पास छह अंक होंगे। बांग्लादेश का रन रेट भी -1.2 का है। ऐसे में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच हारने पर भी बांग्लादेश से ऊपर रहेगी, क्योंकि भारत का रन रेट +0.746 का है। इस स्थिति में बांग्लादेश को उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। दक्षिण अफ्रीका के दोनों मैच हारने पर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल होगा और इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
IND vs BAN Video: रन आउट होने पर विराट कोहली से भिड़े दिनेश कार्तिक, देखें मैदान पर क्या हुआ?
जिम्बाब्वे
5 of 7
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन बांग्लादेश और नीदरलैंड से हारने के बाद यह टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। चार मैच के बाद जिम्बाब्वे के पास तीन अंक हैं। आखिरी मैच में उसे भारत से भिड़ना है। इस स्थिति में जिम्बाब्वे की हार तय मानी जा रही है। आखिरी मैच जीतने पर भी इस टीम के पास सिर्फ पांच अंक होंगे और भारत अंक तालिका में उससे ऊपर रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दोनों मैच हारने पर पाकिस्तान के पास चार अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में बांग्लादेश और पाकिस्तान का मैच जीतने वाली टीम छह अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।