न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 18 रन से मैच गंवा बैठी। इस मैच में एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की शानदार साझेदारी तो की लेकिन मैच जीता नहीं सके।
VIDEO: आउट होने के बाद फफककर रो पड़े धोनी, फैंस ने कहा- हार सह लेंगे, लेकिन ये बर्दाश्त नहीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविंद्र जडेजा (77) के आउट होने के कुछ मिनटों बाद एमएस धोनी भी रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। अंपायर की गलती की वजह से धोनी का रनआउट होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जो वाकई भावुक कर देने वाली है।
जी हां, वो तस्वीव धोनी के रोने की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी रनआउट होकर पवेलियन लौटने के बाद रो रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। इस वीडियो में धोनी रोते हुए नजर आ रहे हैं। जब रन आउट होने के बाद धोनी पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब उनके सिर पर हेलमेट था, लेकिन वो सर नीचे करके रो रहे रहे थे। धोनी को ऐसे रोते देख उनके फैंस भी भावुक हो गए।
धोनी के एक और फेन ने कहा कि धोनी के बारे में खास बात ये है कि जब भारत का स्कोर 5/3 था तब भी लोगों को भरोसा था कि हम मैच जीत सकते हैं। इसके अलावा धोने के एक और फैन ने लिखा, हम हार सह लेंगे, लेकिन आपको रोते हुए नहीं देख बर्दाश्त नहीं कर सकते।
You know what MS Dhoni’s greatest achievement is ?
That at 5 for 3, 1.25 billion people still believed.#CWC19 #INDvNZ pic.twitter.com/GMACgu2IGE
— राणाजी (@RANAJI__5) July 10, 2019
U gave us everythings..haar seh lenge bt this is not acceptable..💔💔💔😭😭😭#Dhoni pic.twitter.com/SiQIuYuo2n
— Vicky Malhotra (@VickyMa35005186) July 10, 2019
बता दें कि इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल होगा, इसके पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था।