फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan vs sri lanka second t20i in uae

शादाब खान ने खेली 'स्पेशल' पारी, पाक ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को 2 विकेट से हराया

Sat, 28 Oct 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 28 Oct 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
pakistan vs sri lanka second t20i in uae
शादाब खान - फोटो : twitter
पाकिस्तान ने शुक्रवार को अबुधाबी में खेले गए लो स्कोरिंग दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मैच लाहौर में खेला जाएगा। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शादाब खान (1 विकेट और नाबाद 16 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने इस बेहद रोमांचक मैच को एक गेंद शेष रहते जीत लिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे शादाब खान। जब पाक को अंतिम तीन गेंदों में 8 रन की दरकार थी, तब शादाब ने बेहतरीन छक्का जमाया और फिर कुछ रन लेकर टीम की जीत पर मुहर लगाईं। इसके अलावा पाक गेंदबाज फहीम अशरफ की हैट्रिक भी मैच के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक ने शुरुआत सधी हुई शुरुआत की, लेकिन ओपनर फखर जमान (11) के रनआउट होते ही श्रीलंका हावी हो गया। जल्द ही श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पाक को 55/4 के स्कोर पर धकेल दिया। बाबर आजम (1), शोएब मलिक (9) और अहमद शहजाद (27) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से मोहम्मद हफीज (14) ने कप्तान सरफराज अहमद (28) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। हफीज को पथिराना ने परेरा के हाथों झिलवाकर श्रीलंका की वापसी कराई। स्कोर 100 पर पहुंचा था कि इमाद वसीम (2) को परेरा ने LBW आउट कर दिया। 

ये भी पढ़ें: पहले टी-20 में पाक ने लंका को दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से आगे

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद भी टीम को जीत के करीब नहीं पहुंचा सके और रनआउट हो गए। इस समय पाक का स्कोर 104/7 हो गया था। फिर संजय ने फहीम अशरफ (4) को गुनाथिलाका के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को ड्राइविंग सीट पर ला दिया। 


शादाब खान बल्लेबाजी कर रहे थे और पाक को जीत के लिए पांच गेंदों में 12 रन की जरुरत थी। शादाब ने जोरदार छक्का जमाया और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पाक को जीत दिलाई। श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। संजय, उडाना और पथिराना को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया, लेकिन श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज द्नुश्का गुनाथिलाका (51) और दिलशान मुनावीरा (17) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। दिलशान के आउट होने के बाद समरविक्रमा ने भी 32 रनों की शानदार पारी खेल श्रीलंका को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर करने की नींव रखी, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने हैट्रिक लेकर श्रीलंका का स्कोर सीमित कर दिया। उन्होंने 18वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर उडाना (6), उदावते (0) और शनाका (1) के विकेट झटककर 20 ओवर में श्रीलंका को 9 विकेट पर 124 रनों पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed