फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan win the 1st T20I in Abu Dhabi against Sri Lanka by 7 wickets take 1-0 lead

पहले टी-20 में पाक ने लंका को दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से आगे

Fri, 27 Oct 2017 03:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 27 Oct 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistan win the 1st T20I in Abu Dhabi against Sri Lanka by 7 wickets take 1-0 lead
शोएब मलिक - फोटो : icc

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का सीमित ओवरों की क्रिकेट में बुरा वक्त थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वनडे सीरीज में 5-0 से हार का सामना करने के बाद गुरुवार को शुरू हुई तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका को 7 विकेट से हार का समना करना पड़ा।  

विज्ञापन


अबुधाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही दिलशान मनुवीरा पवेलियन लौट गए। इसके कुछ देर बाद दूसरे ओपनर धनुष्का मनुवीरा 18 रन बनाकर  उस्मान खान की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज को कैच दे बैठे। इसके बाद श्रीलंकाई विकेटों के गिरने का सिलसिला अंत तक नहीं रुका और पूरी टीम 18.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


श्रीलंका के पतन में सबसे रोचक बात ये रही की टीम के 7 खिलाड़ी दो अंक के आंकड़े को भी नहीं छू सके। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा और सिकूगे प्रसन्ना ने बनाए दोनों ने 23-23 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उसमान खान और मोहम्मद हफीज ने 2-2 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के स्कोर पर फखर जमान विकुम संजय की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। वह केवल 6 रन बना सके। इसके बाद फॉर्म में चल रहे बाबर आजम भी 1 रन बनाकर सचित का शिकार बने। दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की।


अहमद शहजाद और शोएब मलिक ने पारी को संभाला और टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। 64 के स्कोर पर अहमद शहजाद 22 रन बनाकर संजय का दूसरा शिकार बने। इसके बाद पाकिस्तान ने कोई विकेट  नहीं गंवाया। शोएब मलिक ने 31 गेंद पर 42 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। चौथे विकेट के लिए उनके और मोहम्मद हफीज के बीच नाबाद 39 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद हफीज 25 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed