पाकिस्तान (Pakistan)
कप्तान (Captain) : सलमान आगा (Salman Agha)
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अपनी अनिश्चितताओं और बड़े मैचों में चौंकाने वाले प्रदर्शनों के लिए प्रसिद्ध है। यह टीम अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह जैसे तेज गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। हालांकि, बल्लेबाजी क्रम इस बार नया होगा। टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को नहीं चुना गया है। फखर जमां और सलमान आगा जैसे आक्रामक खिलाड़ी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। यह टीम बड़े मंच पर अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट दिखाने के लिए मशहूर है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान ने टी20 प्रारूप में ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है, लेकिन यदि बल्लेबाज लय में आ जाएं तो यह टीम किसी भी विपक्षी को मात दे सकती है। एशिया कप में पाकिस्तान हमेशा खतरनाक टीमों में गिनी जाती है और इस बार भी उसका लक्ष्य खिताब जीतना होगा।