{"_id":"682d4924ae9853c3660e7e74","slug":"ms-dhoni-says-rebuilding-process-for-next-year-ipl-season-has-already-started-for-chennai-super-kings-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू कर दी है आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी? धोनी ने दी अहम जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू कर दी है आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी? धोनी ने दी अहम जानकारी
Wed, 21 May 2025 09:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 May 2025 09:01 AM IST
सार
धोनी ने कहा कि इस इस सत्र में प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने के बाद टीम ने भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा है और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। हालांकि, टीम इस सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को भूल कर अगले सत्र के बारे में सोच रही है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में सीएसके की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने बताया है कि सीएसके ने अगले सीजन के लिए पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है सीएसके
सीएसके की टीम मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में से एक थी। टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर है। धोनी की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने अतीत में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। टीम ने 2024 सत्र की शुरुआत से पहले गायकवाड़ को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके चोटिल होने के बाद फिर से धोनी को टीम की कमान सौंपी गई।

धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान कहा, मुझे लगता है कि हमने यह प्रक्रिया (पुनर्निर्माण) पहले ही शुरू कर दी है। जब बल्लेबाजी की बात आती है, तो हम बिना किसी दबाव के खेलना चाहते हैं। पिछले कुछ मैचों में हमने वही किया है। हम इसी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। गेंदबाजी में हमने कुछ रन दिए हैं। शायद हमें एक अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत है जो पावरप्ले के बाद बेहतर गेंदबाजी कर सके। हमने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इसी तरह से आगे बढ़ना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: CSK vs RR: शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया
ये भी पढ़ें: CSK vs RR: शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया
13 में से जीते सिर्फ तीन मुकाबले
सीएसके के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अच्छा नहीं रहा है और उसने 13 मैचों में सिर्फ तीन जीते हैं और 10 मैच गंवाए हैं। चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। इस सीजन उसका आखिरी मुकाबला 25 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। धोनी ने कहा कि इस इस सत्र में प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने के बाद टीम ने भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

धोनी ने कहा, जब हम टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे तब हमें अपने खामियों का जवाब तलाशना था। यह सही संयोजन बनाने और उस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल करने के बारे में है जिसे आप नीलामी में हासिल कर सकते हैं। सत्र की शुरुआत में हम बल्लेबाजी विभाग में संघर्ष कर रहे थे। हमने इसमें सुधार किया है। यह आगे बढ़कर अपनी जगह पक्की करने के बारे में है। जब आप दबाव में होते हैं, तो आप खुद विकल्पों की तलाश करते है। इन मैचों में आपके पास खुद को अभिव्यक्त करने और अपने शॉट्स खेलने का अवसर होता है। हमने दूसरी टीमों में देखा है कि अच्छे शॉट खेलकर भी बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बन सकता है।