{"_id":"682d40c1711834d0cf0fd29c","slug":"vaibhav-suryavanshi-touches-ms-dhoni-feet-seeking-blessings-after-match-against-rr-vs-csk-in-ipl-2025-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs RR: शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs RR: शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया
Wed, 21 May 2025 08:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 May 2025 08:26 AM IST
सार
मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, तब धोनी और वैभव का सामना हुआ और इस युवा बल्लेबाज ने माही के पैर छुए। धोनी हालांकि उन्हें रोकते नजर आए।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए और आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 सीजन का समापन किया। राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ। राजस्थान का इस सीजन यह आखिरी मुकाबला था और 14 साल के वैभव इस मैच में भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन
वैभव ने इस सीजन बटोरी सुर्खियां
मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे, तब धोनी और वैभव का सामना हुआ और इस युवा बल्लेबाज ने माही के पैर छुए। धोनी हालांकि उन्हें रोकते नजर आए। वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में काफी सुर्खियां बटोरी। वैभव को इस सीजन सात मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से 252 रन बनाए। राजस्थान ने मेगा नीलामी में वैभव को खरीदा था और यह बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर खरा उतरा। हालांकि, राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया।

𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙨 𝙩𝙤 𝙘𝙝𝙚𝙧𝙞𝙨𝙝 😊
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
This is what #TATAIPL is all about 💛🩷#CSKvRR | @ChennaiIPL | @rajasthanroyals pic.twitter.com/hI9oHcHav1
विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव-सैमसन के दम पर जीता राजस्थान
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।

राजस्थान की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अंशुल कंबोज ने तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यवंशी को कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। सैमसन 41 और सूर्यवंशी 57 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रियान पराग कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 31 और शिमरन हेटमायर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।