IND Inning
158/1 (25 ov)
Target: 296
Virat Kohli 42(37)*
Shubman Gill 83 (78)
IND need 138 runs in 25.0 remaining overs
{"_id":"67f626db3ae00d4f78002a22","slug":"former-cricketer-robin-uthappa-supports-ms-dhoni-after-csk-lost-straight-fourth-match-in-ipl-2025-pbks-vs-csk-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'सीएसके के लिए धोनी परेशानी का कारण नहीं', माही के समर्थन में उतरे रॉबिन उथप्पा; जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'सीएसके के लिए धोनी परेशानी का कारण नहीं', माही के समर्थन में उतरे रॉबिन उथप्पा; जानें क्या कहा
Wed, 09 Apr 2025 01:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:22 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के खिलाफ धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, इसके बावजूद सीएसके लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने इस सीजन अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक मैच जीता है और चार में उसे हार मिली है।
विज्ञापन
ऋतुराज और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए वह परेशानी का कारण नहीं हैं। सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और उसने लगातार चार मैच गंवाए हैं। अपनी शैली के कारण सीएसके की आलोचना हो रही है। धोनी इस सीजन अधिकतर समय काफी निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ पांचवें नंबर पर उतरे थे धोनी
पंजाब किंग्स के खिलाफ धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, इसके बावजूद सीएसके लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने इस सीजन अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक मैच जीता है और चार में उसे हार मिली है। सीएसके की हार पर राय रखते हुए उथप्पा ने कहा कि चेन्नई में धोनी परेशानी का कारण नहीं है और टीम में बदलाव के साथ ही धोनी ने अपनी जिम्मेदारियां दूसरों को दे दी थी।
ये भी पढ़ें: GT vs RR Playing-11: गेंदबाजी की खामियां दूर करने उतरेंगे गुजरात-राजस्थान, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? जानें

उथप्पा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि धोनी में कभी भी इरादे की कमी थी। आईपीएल के बाहर भी मेरा मानना है कि उन्होंने दूसरों को जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें आने वाले वर्षों में क्या उम्मीद करनी है, इसकी स्पष्ट समझ दी थी क्योंकि सीएसके चैंपियनशिप के लिए दावेदार टीम के रूप में फिर से तैयार हो रही थी। टीम में बदलाव हो रहा है और हम चाहते हैं कि धोनी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वो थोड़े ऊपरी क्रम में आएं। मुझे नहीं लगता कि वो किसी तरह की परेशानी हैं।
सीएसके ने चार करोड़ रुपये में किया था रिटेन
धोनी ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में तीन मैचों में बल्लेबाजी की है और 153.73 के स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए हैं। हालांकि, निचले क्रम पर उतरने के कारण पूर्व कप्तान की आलोचना की गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में था कि धोनी मैच में जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए उतर गए हैं। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं। सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था।