{"_id":"67f60f4ce4640fbe71062c1f","slug":"gt-vs-rr-ipl-2025-23rd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs RR Playing-11: गेंदबाजी की खामियां दूर करने उतरेंगे गुजरात-राजस्थान, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs RR Playing-11: गेंदबाजी की खामियां दूर करने उतरेंगे गुजरात-राजस्थान, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? जानें
Wed, 09 Apr 2025 11:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:41 AM IST
सार
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Playing 11 Prediction: गुजरात की तरफ से गेंदबाजी में अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर आर साई किशोर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान और अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
गिल और सैमसन
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स बुधवार को जब आईपीएल के मैच में आमने-सामने होंगे तो उनकी निगाह गेंदबाजी की अपनी कमियां दूर करने पर होगी। गुजरात टाइटंस के अभी छह अंक हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के चार अंक हैं और वह भी भविष्य में किसी तरह के अगर मगर की स्थिति से बचने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी। इन दोनों टीम के कुछ प्रमुख गेंदबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और अगर इन टीमों को तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करनी है तो उनके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
सिराज-किशोर ने किया है अच्छा प्रदर्शन
गुजरात की तरफ से गेंदबाजी में अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर आर साई किशोर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान और अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है। टी20 के माहिर खिलाड़ी राशिद ने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है और प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन दिए हैं। आईपीएल में यह पहला अवसर है जब अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया है, जबकि उन्होंने प्रति ओवर 12 रन लुटाए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया

कोएट्जे को मिलेगी जगह?
गुजरात के पास कोई विकल्प भी नहीं हैं क्योंकि अरशद खान या फजलहक फारूकी जैसे तेज गेंदबाज वास्तव में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। गुजरात टीम प्रबंधन राजस्थान के खिलाफ कुछ बदलाव कर सकता है। गेराल्ड कोएट्जे और महिपाल लोमरोर में से किसी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। गुजरात का सामना अब राजस्थान के दमदार बल्लेबाजों से होगा जिसमें संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और नीतीश राणा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। इन सभी ने 150 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।

गुजरात की बल्लेबाजी में है ज्यादा गहराई
गुजरात की तरह राजस्थान की भी सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। उसकी तरफ से संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए और टीम को उनसे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अहमदाबाद में अभी तक बल्लेबाजों की तूती बोली है। इस मैदान पर खेली गई चार पूर्ण पारियों में अभी तक 243, 232, 196 और 160 रन बने हैं। गुजरात की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड और बी साई सुदर्शन जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। वाशिंगटन सुंदर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 रन बनाकर गुजरात की बल्लेबाजी की गहराई का अच्छा नमूना पेश किया था।
ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: चौथी बार आईपीएल में लगातार चार मैच हारा सीएसके, 2022 से पंजाब से सर्वाधिक बार मिली है शिकस्त

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा।

आइए जानते हैं गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 09 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।