फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia wicketkeeper Adam Gilchrist has said that MS Dhoni should retire from IPL next season

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने धोनी को संन्यास लेने की सलाह दी, बोले- आगे खेलने की जरूरत नहीं

Wed, 30 Apr 2025 03:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

43 साल के धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हैं और ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हैं। गायकवाड़ चोट के कारण सीजन के बीच से बाहर हो गए थे। 

विज्ञापन
Former Australia wicketkeeper Adam Gilchrist has said that MS Dhoni should retire from IPL next season
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अब अपने आईपीएल करियर पर ब्रेक लगा दें। गिलक्रिस्ट ने धोनी को आईपीएल 2025 सीजन के बाद संन्यास लेने की सलाह दी है। 43 साल के धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हैं और ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हैं। गायकवाड़ चोट के कारण सीजन के बीच से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन

सीएसके के लिए अच्छा नहीं रहा है मौजूदा सीजन
सीएसके के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। गिलक्रिस्ट ने इस मैच से पहले कहा कि धोनी आईपीएल और विश्व क्रिकेट के आइकॉन है और उनके लिए कुछ भी साबित करना शेष नहीं है। 

ये भी पढ़ें: Kuldeep-Rinku Viral Video: कुलदीप-रिंकू थप्पड़ विवाद को केकेआर ने किया खारिज, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलक्रिस्ट ने कहा, धोनी को खेल में किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्हें पता होगा कि क्या करना है, लेकिन भविष्य के लिए शायद उन्हें अगले साल आईपीएल खेलने की जरूरत नहीं है। धोनी मुझे पसंद हैं और वह एक चैंपियन और आइकॉन हैं। 
विज्ञापन

धोनी ने तोड़ी थी संन्यास की खबरों पर चुप्पी 
धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लंबा समय हो चुका है और वह इस सीजन आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबरें लगातार चर्चा का विषय रहती हैं और माही ने हाल ही में इस बारे में चुप्पी तोड़ी थी। धोनी ने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया था कि वह इस सीजन के अंत में अपने करियर को अलविदा नहीं कह रहे। धोनी ने बताया था कि वह अपने शरीर को आठ महीने का समय देंगे यह देखने के लिए कि क्या 44 साल की उम्र में भी वह खेल सकते हैं। उनके पास अभी समय है यह जानने के लिए कि क्या वह इस लीग में अलविदा कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed