फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR post video of Kuldeep Yadav and Rinku Singh friendly feat after slap controversy IPL 2025 DC vs KKR

Kuldeep-Rinku Viral Video: कुलदीप-रिंकू थप्पड़ विवाद को केकेआर ने किया खारिज, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

Wed, 30 Apr 2025 02:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Apr 2025 02:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिख रहा था कि कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ जड़े। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरत में पड़ गए थे कि आखिर किस कारण कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ लगाए।

विज्ञापन
KKR post video of Kuldeep Yadav and Rinku Singh friendly feat after slap controversy IPL 2025 DC vs KKR
कुलदीप और रिंकू - फोटो : ANI

विस्तार

कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच थप्पड़ विवाद पर अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चुप्पी तोड़ी है और ऐसी किसी घटना को खारिज किया है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिख रहा था कि कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ जड़े। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरत में पड़ गए थे कि आखिर किस कारण कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ लगाए। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 
वीडियो देखकर लग रहा था कि कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में रिंकू के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मारे, जिससे केकेआर का यह बल्लेबाज असमंजस में पड़ गया। भारतीय टीम के लिए साथ खेलने वाले कुलदीप और रिंकू के बीच अच्छी दोस्ती है और यह दोनों खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान खुश नजर आ रहे थे। वीडियो में भी दिखा था कि रिंकू हंस-हंस कर बातें कर रहे हैं, लेकिन तभी किसी बात पर कुलदीप रिंकू को थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद रिंकू हैरानी भरी नजर से कुलदीप को देखते हैं और फिर से कुलदीप रिंकू को थप्पड़ मारते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप-रिंकू का दिखा याराना 
विवाद उठने के बाद केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुलदीप और रिंकू का याराना दिख रहा है। इस वीडियो में दोनों 'लव' का साइन बनाते दिख रहे हैं और एक दूसरे के कंधे पर हाथ डालकर खड़े हैं। वीडियो में आगे दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है उसे दर्शाया गया है। 

ये भी पढ़ें: DC vs KKR: टी20 में एक टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सुनील नरेन, समित पटेल की बराबरी की
विज्ञापन

केकेआर ने दिल्ली को दी मात 
मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी है। गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। दिल्ली ने इस सत्र में अब तक कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते, जबकि एक में उन्हें शिकस्त मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed