फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरलीधरन को भरोसा, अश्विन ले सकते हैं 800 टेस्ट विकेट, लियोन की काबिलियत पर उठाए सवाल

Thu, 14 Jan 2021 12:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Muttiah Muralitharan feels Ravichandran Ashwin can take 800 Test wickets
muttiah muralitharan-R Ashwin - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में बहुत हद तक सफलता हासिल की है। 34 वर्षीय अश्विन इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को तीन बार अपना शिकार बना चुके हैं। यही कारण है अश्विन की गेंदबाजी का हर कोई कायल हो गया है।

AUS vs IND Muttiah Muralitharan feels Ravichandran Ashwin can take 800 Test wickets
नाथन लियोन और रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि मौजूदा पीढी के स्पिनरों में सिर्फ अश्विन ही ऐसे हैं जो 700-800 विकेट तक पहुंच सकते हैं। वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन को लेकर कहा कि वह वहां तक पहुंचने के काबिल नहीं हैं।

मुरलीधरन ने लंदन के ‘टेलीग्राफ ’ अखबार के लिए माइकल वॉन के कॉलम में कहा, ‘अश्विन के पास मौका है क्योंकि वह बेहतरीन गेंदबाज है। उनके अलावा कोई और गेंदबाज 800 तक नहीं पहुंच सकता। नाथन लियोन में वह काबिलियत नहीं। वह 400 विकेट के करीब है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए काफी मैच खेलने होंगे।’

AUS vs IND Muttiah Muralitharan feels Ravichandran Ashwin can take 800 Test wickets
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि अश्विन ने 74 टेस्ट में 377 विकेट लिए हैं जबकि लियोन 99 टेस्ट में 396 विकेट ले चुके हैं। मुरलीधरन ने कहा, ‘टी-20 और वनडे क्रिकेट से सब कुछ बदल गया। जब मैं खेलता था तब बल्लेबाज तकनीक के धनी होते थे और विकेट सपाट रहते थे। अब तो तीन दिन में मैच खत्म हो रहे हैं। मेरे दौर में गेंदबाजों को नतीजे लाने और फिरकी का कमाल दिखाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे।’ उन्होंने कहा, ‘आजकल लाइन और लेंथ पकड़े रहने पर पांच विकेट मिल ही जाते हैं क्योंकि आक्रामक खेलते समय बल्लेबाज लंबा नहीं टिक पाते।’

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Muttiah Muralitharan feels Ravichandran Ashwin can take 800 Test wickets
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media

मुरलीधरन ने अपने दौर को याद करते हुए कहा, ‘उस समय स्पिनरों को विकेट के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। यही वजह है कि दूसरी गेंदें तलाशने पर काम करते थे। अब टी-20 के आने से विविधता में बदलाव आया है।’

विज्ञापन
AUS vs IND Muttiah Muralitharan feels Ravichandran Ashwin can take 800 Test wickets
मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंकाई दिग्गज ने डीआरएस के आने के बाद सिर्फ एक श्रृंखला 2008 में भारत के खिलाफ खेली और उनका मानना है कि उस समय इस तकनीक के इस्तेमाल से उनके विकेट और अधिक होते। उन्होंने कहा, ‘मैं यही कहूंगा कि डीआरएस होता तो मेरे नाम और भी विकेट होते क्योंकि तब बल्लेबाज पैड का इस्तेमाल इतनी आसानी से नहीं कर पाते। उन्हें संदेह का लाभ मिल जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed