फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैट्रिक लेकर चामिंडा वास ने मनाया था वैलेंटाइन-डे, विश्वकप में तोड़ा था हर बांग्लादेशी का दिल

Thu, 14 Feb 2019 11:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Feb 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
14 feb 2003: Chaminda vaas takes hat trick on valentines Day that year against Bangladesh

वैसे तो 14 फरवरी वैलेंटाइन-डे के तौर पर मनाया जाता है। दुनिया भर के लोग प्यार के इस दिन को पूरी गर्म-जोशी और रूमानियत के साथ मनाते हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में इस दिन को दूसरी वजह से खास माना जाता है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 2003 क्रिेकेट विश्वकप के दौरान इसी दिन बांग्लादेश की टीम पर कहर ढाया था।

14 feb 2003: Chaminda vaas takes hat trick on valentines Day that year against Bangladesh

इस विश्वकप में वास ने मैच की शुरुआती तीन गेंदों पर हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया था। बाएं हाथ के मीडियम पेसर रहे वास ने यह कमाल बांग्लादेश के खिलाफ किया था। मैच 14 फरवरी को पीटरमारित्जबर्ग में खेला गया।

14 feb 2003: Chaminda vaas takes hat trick on valentines Day that year against Bangladesh

दिलचस्प है कि मैच की शुरुआती 3 गेंदों पर हैट्रिक लेने की उपलब्धि अब तक सिर्फ उन्हीं के नाम दर्ज है। सनथ जयसूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहला ओवर वास लेकर आए। और चार गेंदों पर ही चार बांग्लादेशी खिलाड़ियों का शिकार कर डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
14 feb 2003: Chaminda vaas takes hat trick on valentines Day that year against Bangladesh

वास ने पहली गेंद पर हानन सरकार को बोल्ड किया। दूसरी गेंद पर मोहम्मद अशरफुल को लपका और तीसरी गेंद पर एहसान-उल-हक को जयवर्धने के हाथों कैच कराया। फिर पांचवीं गेंद पर सनवर हुसैन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

विज्ञापन
14 feb 2003: Chaminda vaas takes hat trick on valentines Day that year against Bangladesh

इस मैच में बांग्लादेश की टीम 124 रन पर ऑलआउट हुई जिसमें वास ने 9.1 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका ने 21.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 126 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed