{"_id":"6a94313998d1d5c01b08e51a","slug":"central-zone-vs-east-zone-duleep-trophy-2026-semi-final-day-1-highlights-match-scorecard-updates-2026-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी: रिंकू सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी, सेंट्रल जोन की पहली पारी ऑलआउट; मुकेश और अभिजीत ने बिखेरी चमक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी: रिंकू सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी, सेंट्रल जोन की पहली पारी ऑलआउट; मुकेश और अभिजीत ने बिखेरी चमक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:03 PM IST
सार
सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन सेंट्रल जोन की पारी ऑलआउट हो गई। सेंट्रल जोन के लिए रिंकू सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने गेंदबाजी से अपना दम दिखाया।
विज्ञापन
1 of 3
सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और साथी दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे ईस्ट जोन ने रविवार को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन सेंट्रल जोन को 266 रन पर ऑलआउट कर दिया। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ। मुकेश (56 रन देकर तीन विकेट) और सरकार (38 रन देकर तीन विकेट) ने मिलकर छह विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी ने 42 रन और ऑफ स्पिनर एमडी कौनैन कुरैशी ने 49 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। सेंट्रल जोन की पूरी टीम 80.1 ओवर में पवेलियन लौट गई।
2 of 3
रिंकू सिंह
- फोटो : BCCI Domestic screen grab
सेंट्रल जोन के लिए रिंकू चमके
सेंट्रल जोन के लिए रिंकू सिंह (88 गेंदों पर 60 रन) के अलावा सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर आर्यन जुयाल (46 रन) सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सेंट्रल जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 45वें ओवर तक टीम ने 125 रन पर अपनी आधी टीम गंवा दी थी। इसके बाद रिंकू सिंह और हर्ष दुबे (27 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर मध्य क्षेत्र की पारी को कुछ मजबूती दी। लेकिन 60वें ओवर में कुरैशी ने हर्ष दुबे को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया जिसके बाद सेंट्रल जोन की पारी लड़खड़ा गई।
सारांश जैन (13 रन) और आर्यन पांडे (22 रन) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। निचले क्रम के बल्लेबाज यश ठाकुर (26 गेंद पर 30 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मध्य क्षेत्र को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार टीम 300 रन के आंकड़े से पहले ही 266 रन पर सिमट गई।
3 of 3
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI Domestic screen grab
वैभव ने संभाली कमान
सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन वैभव को ईस्ट जोन की कप्तानी करने का मौका मिला। नियमित कप्तान ईशान किशन के दाएं अंगूठे में चोट लगने के बाद वैभव ने स्टैंड इन कप्तान के तौर पर ईस्ट जोन की कमान संभाली। सेंट्रल जोन की पारी के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे ईशान किशन के दाएं अंगूठे में गेंद लग गई। चोट के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को अस्थायी रूप से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। यह सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वैभव की पहली कप्तानी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।