फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa's Fast Bowler Kagiso Rabada ruled out of Test series against Australia

दक्षिण अफ्रीका को झटका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रबाडा, दो महीने तक रहना पड़ सकता है दूर

Sun, 30 Aug 2026 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा कंगारू टीम के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
South Africa's Fast Bowler Kagiso Rabada ruled out of Test series against Australia
कगिसो रबाडा - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट (ग्रेड-3 टियर) लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 वर्षीय रबाडा को अब करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। इस चोट की वजह से उनका फिटनेस और ट्रेनिंग कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ है, जो टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन


रबाडा की घरेलू टीम 'लायंस' के गेंदबाजी कोच साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद उन्हें इस हाई-प्रोफाइल सीरीज से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। पहले उम्मीद थी कि वह 10 सितंबर से बोलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले शुरुआती चार-दिवसीय घरेलू मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। डोनाल्ड ने बताया, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी टेस्ट मैचों से भी बाहर रहेंगे।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच होने हैं तीन टेस्ट
दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है, जिसकी शुरुआत नौ अक्तूबर को डरबन में होगी। इसके बाद गकेबेरहा और केपटाउन में मैच खेले जाएंगे, जो क्रमशः 18 और 27 अक्तूबर से शुरू होंगे। टेस्ट मैचों से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में होगी। हालांकि, रबाडा की अनुपस्थिति से दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी अटैक में एक बड़ी कमी आ जाएगी। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 73 टेस्ट मैचों में 340 विकेट लिए हैं और लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने मैच में 110 रन देकर नौ विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ रबाडा का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 21.39 की औसत से 58 विकेट लिए हैं। प्रोटियाज टीम तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की रिकवरी पर भी नजर रख रही है, जो अभी अपनी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं। चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती सूची के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी में विकल्पों की मौजूदगी उनकी मदद कर सकती है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे ने हाल ही में बांग्लादेश ए के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ए के लिए 60 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। वहीं, क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश टेस्ट टीम में चुने जाने की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की मौजूदा स्टैंडिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed