वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
2 of 7
Virat Kohli, Anushka Sharma
- फोटो : instagram
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही फैंस को मालूम हो।
3 of 7
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि, 'अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।
हालांकि, इस बात से वे नाराज भी है कि किसी ने उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।' अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रही।
5 of 7
virat-anushka
- फोटो : twitter
विराट से रिश्ते के सवाल पर उर्मिला बोलीं, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था।