फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2026 2nd Semi-Final Day 1 highlights match scorecard updates

दलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट, कावेरप्पा की शानदार गेंदबाजी; दक्षिण जोन को शुरुआती झटके

Sun, 30 Aug 2026 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Aug 2026 07:43 PM IST
सार

दक्षिण और उत्तर जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन उत्तर जोन की पहली पारी सस्ते में आउट हुई। वहीं, दक्षिण जोन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है।

विज्ञापन
South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2026 2nd Semi-Final Day 1 highlights match scorecard updates
दक्षिण क्षेत्र बनाम उत्तर क्षेत्र - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वत कावेरप्पा के चार विकेट की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन उत्तर क्षेत्र को पहली पारी में 195 रन पर समेट दिया। कावेरप्पा ने 66 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि केरल के एमडी निधीश ने 36 रन देकर दो और तनय त्यागराजन ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। कवुरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल को भी एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


अच्छी नहीं रही दक्षिण क्षेत्र की शुरुआत
पहली पारी में दक्षिण क्षेत्र की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और दिन का खेल खत्म होने तक उसने दो विकेट पर 40 रन बनाए। स्टंप्स के समय नारायण जगदीसन 34, जबकि कप्तान तिलक वर्मा बिना खाता खोले क्रीज पर थे। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण क्षेत्र पहली पारी में उत्तर क्षेत्र से 155 रन पीछे था और उसके आठ विकेट बचे हुए है। अंशुल कंबोज (नौ रन पर एक विकेट) ने अनुभवी रिकी भुई (5) को बोल्ड किया, जबकि गुरनूर बरार (12 रन पर एक विकेट) ने शेख रशीद (शून्य) को पगबाधा आउट कर उत्तर क्षेत्र को कुछ राहत दी।
विज्ञापन


पहले दिन गिरे कुल 12 विकेट
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान नंबर दो पर खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन गिरे 12 विकेटों में से आठ तेज गेंदबाजों के खाते में गए। उत्तर क्षेत्र की ओर से जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने 182 गेंदों पर 76 रन की जुझारू पारी खेली जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधीश ने टीम में यश ढुल की जगह बनाने वाले सनत सांगवान को 10 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि साईतेजा ने आयुष दोसाजा (23) का विकेट लिया। त्यागराजन ने आयुष बडोनी (2) को स्टंप कराया और फिर उत्तर क्षेत्र के कप्तान कन्हैया वाधवान (35) को बोल्ड किया। कावेरप्पा ने पारी के अंतिम दौर में इकबाल को शॉर्ट गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराकर उत्तर क्षेत्र की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed