फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंधाना का कीर्तिमान: महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज, किसे पीछे छोड़ा?

Sun, 30 Aug 2026 08:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Aug 2026 08:42 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने यह उपलब्धि महिला एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की है।

विज्ञापन
India W vs Thailand W Asia Cup Most runs in Women’s international cricket Smriti Mandhana second in list
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बड़ा कीर्तिमान बना डाला है। भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है और इसी दौरान मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है। मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने इस मामले में सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम है। 
India W vs Thailand W Asia Cup Most runs in Women’s international cricket Smriti Mandhana second in list
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
सस्ते में आउट हुईं मंधाना
थाईलैंड के खिलाफ भारत को मंधाना के रूप में पहला झटका लगा जो रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं। मंधाना ने 10 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाए। मंधाना इस मैच में भले ही सस्ते में आउट हुईं, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बना लिया। मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने इस मामले में सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बेट्स ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10740 रन बनाए हैं। अब मंधाना उनसे आगे निकल गई हैं। मंधाना से आगे अब भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 10868 रन बनाए हैं।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन
खिलाड़ी रन
मिथाली राज 10868
स्मृति मंधाना 10756*
सूजी बेट्स 10740
शार्लोट एडवर्ड्स 10273
स्टेफनी टेलर 10007
India W vs Thailand W Asia Cup Most runs in Women’s international cricket Smriti Mandhana second in list
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
मंधाना का अंतरराष्ट्रीय करियर
मंधाना के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए नौ टेस्ट मैच में 788 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे के 120 मुकाबलों में मंधाना के नाम 5411 रन हैं। मंधाना ने 172 टी20 मुकाबलों में 4557 रन बनाए हैं। मंधाना इस तरह भारत के लिए अब तक तीनों प्रारूप मिलाकर 10756 रन बना चुकी हैं। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार्लोट एडवर्ड्स 10273 रन बनाकर चौथे और स्टेफनी टेलर 10007 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
India W vs Thailand W Asia Cup Most runs in Women’s international cricket Smriti Mandhana second in list
शेफाली वर्मा - फोटो : BCCI Women
भारत की तेज शुरुआत
थाईलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने अच्छी शुरुआत की। शेफाली वर्मा ने शुरुआत से दी दबाव बनाया। मंधाना के रूप में हालांकि, भारत को पहला झटका लगा। लेकिन शेफाली ने रन गति कम नहीं होने दी और लगातार बड़े शॉट्स लगाती रहीं। भारत ने इस तरह पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। महिला टी20 एशिया कप में पावरप्ले का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। भारतीय टीम ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 59 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed