फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Pakistan 2nd Test match highlights results scorecard updates Lord's cricket stadium

इंग्लैंड ने अपने नाम की टेस्ट सीरीज: पाकिस्तान की बल्लेबाजी दूसरे मैच में भी फ्लॉप, लॉर्ड्स टेस्ट भी गंवाया

Sun, 30 Aug 2026 10:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट मैच 194 रनों से अपने नाम कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
England vs Pakistan 2nd Test match highlights results scorecard updates Lord's cricket stadium
इंग्लैंड टीम - फोटो : England Cricket

विस्तार

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को चौथे दिन 194 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान की दूसरी पारी चौथे दिन तीसरे सत्र में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने इस तरह लॉर्ड्स टेस्ट गंवाया और सीरीज भी हार गई। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिनसन और जोश टंग ने दमदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन


सऊद शकील की मेहनत पर फिर पानी
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई। मध्य क्रम के बल्लेबाज सऊद शकील ने हालांकि, दमदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को जीत दिलाने की कोशिश की। लेकिन उनकी मेहनत सफल नहीं हो सकी। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन शकील ने ही बनाए, लेकिन वह शतक पूरा नहीं कर सके। शकील ने 97 रन बनाए, जबकि दूसरे छोर पर उनका साथ कोई नहीं निभा सका। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि एक ही दिन में उसकी पूरी पारी ऑलआउट हो गई और मैच एक दिन पहले ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन


मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले, मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सात विकेट पर 177 के स्कोर में सिर्फ नौ रन जोड़ने के बाद डेन लॉरेंस को मोहम्मद अब्बास ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। लॉरेंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। ओली रॉबिन्सन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज आठ रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। वह 12 रन बनाकर रनआउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से लॉरेंस की अर्धशतकीय पारी के अलावा, हैरी ब्रूक ने 34 रनों का योगदान दिया है, जबकि एमिलियो ने 31 रनों का योगदान दिया। जो रूट ने 24 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed