{"_id":"59f19a9f4f1c1bcf538b9294","slug":"wife-filed-case-against-lucknow-university-professor-rupesh-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर पत्नी ने किया केस, जानें क्या रही वजह .....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर पत्नी ने किया केस, जानें क्या रही वजह .....
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर रुपेश कुमार की पत्नी ने पति, जेठ व एक छात्रा के खिलाफ फेल कराने का डर दिखाकर छात्राओं के शोषण का केस दर्ज कराया है। खास बात यह है कि 10 दिन पहले प्रोफेसर ने भी हसनगंज थाने में पत्नी व मायके वालों पर मुकदमा लिखाया था।
मड़ियांव इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह के मुताबिक, केशवनगर निवासी महिला ने लविवि में असिस्टेंट प्रोफेसर पति पर छात्राओं के शोषण का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि डॉ. रुपेश ने साथ रह रही छात्रा को मेडल भी दिलवाए थे। 15 अक्तूबर को मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी। इसके बाद देर रात उसने छात्रा व बड़े भाई के साथ घर पर धावा बोला। जेठ ने कपड़े फाड़कर उनसे अभद्रता भी की।
मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव कर रहे बेटे को भी पीटा। वहीं, डॉ. रुपेश कुमार ने आरोप झूठे बताते हुए कहा कि दस दिन पहले पत्नी ने मायके के लालता प्रसाद व शीला देवी के साथ उनके ऑफिस में हंगामा किया और तोड़फोड़ के साथ जानमाल की धमकी दी थी। इस पर उन्होंने हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
बताया कि वर्ष 2003 में उनकी शादी हुई। पत्नी परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। घर में क्लेश होते देख उन्होंने केशवनगर में मकान लिया। इसके बाद पत्नी के मायके वालों ने घरवालों से संपर्क तोड़ने का दबाव बनना शुरू किया। डॉ. रुपेश का कहना है कि पत्नी पांच साल पहले पिता की मौत होने पर मां की देखभाल का विरोध करने लगी। साल भर पहले बहनोई की मौत होने पर बहन से दूरी बनाने का दबाव बनाया। उन्होंने मां और विधवा बहन की मदद की बात कही तो झगड़ा शुरू हो गया।