फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather update for himachal, forecast of clear weather.

हिमाचल में बढ़ेगी गर्मी, अब साफ रहेगा मौसम

Tue, 05 Apr 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Apr 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
 weather update for himachal, forecast of clear weather.
सोमवार को राजधानी समेत कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोमवार को राजधानी समेत कुछ क्षेत्रों में भले ही छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि हुई, लेकिन मंगलवार से पांच दिन चटक धूप खिलने के आसार हैं। प्रदेश में 10 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि, बुधवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, बर्फबारी के भी आसार हैं।

विज्ञापन


इसके बाद लगातार पारा चढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उछाल आएगा और गर्मी बढ़ेगी। सोमवार को मौसम खराब रहने के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


लोगों को अब उमस झेलनी पड़ रही है। ऊना में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। बिलासपुर में 36, हमीरपुर में 34.6, मंडी-नाहन में 32.6, सुंदरनगर में 31.7, धर्मशाला में 25.6, सोलन में 29.5 और शिमला में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा के तीसा और भरमौर में रविवार देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से सेब के पौधों पर आए झड़ गए हैं। सोमवार दोपहर बाद शिमला में कुछ देर के लिए ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed