फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   violations will be canceled license

नियम उल्लंघन पर रद होगा लाइसेंस

Tue, 24 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 24 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
violations will be canceled license
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के सभी मुद्रक/प्रकाशक के स्वामियों को अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन में विभिन्न राजनैतिक दलों एवं अन्य प्रत्याशियों द्वारा प्रेसों से मुद्रित करायी जाने वाली निर्वाचन सामग्री, निर्वाचन पुस्तक ,पोस्टर/ पंफ लेट आदि पर होने वाले व्ययों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाय। कहा कि नियम उल्लंघन पर मुद्रक, प्रकाशक का लाइसेंस रद किया जाएगा।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि धारा 127 के अंतर्गत निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी निर्वाचन पंफ लेट, पोस्टर  प्रकाशक द्वारा मुद्रित ऐसी अन्य सामग्रियों पर मुद्रक तथा प्रकाशक का नाम,पता व प्रतियों की संख्या स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाय,
विज्ञापन


127 क (2) के अंतर्गत मुद्रण सामग्री मुद्रित होने के तीन दिन के अंदर मुद्रित प्रतियां (प्रत्येक मुद्रित सामग्री की तीन अतिरिक्त प्रतियां सहित  प्रकाशक द्वारा घोषणा पत्र भी दें। धारा 127 के के प्रावधानों तथा आयोग के अनुदेशों के  उल्लंघन को गंभीरता से लिया जायेगा और उक्त पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसमें प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस जब्त किया जायेगा और छह महीने का कारावास तथा दो हजार रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed