{"_id":"57eabf8b4f1c1b073d575143","slug":"vhp-would-add-51-million-new-members-for-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए 51 लाख नए सदस्यों को जोड़ेगी विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए 51 लाख नए सदस्यों को जोड़ेगी विहिप
हिमांशु मिश्र, कानपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सरगर्मी के बीच विश्व हिंदू परिषद ने देशभर से 51 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का फैसला लिया है। विहिप के इस फैसले को राम मंदिर निर्माण के लिए दूसरे आंदोलन की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। परिषद ने ज्यादातर युवाओं पर लक्ष्य केंद्रित किया है। इसके लिए 13 से 27 नवंबर के बीच देशभर में संपर्क अभियान चलेगा। मंगलवार को विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में यह जानकारी दी। वह यहां विहिप के संरक्षक रहे दिवंगत अशोक सिंघल के चित्र का अनावरण करने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि परिषद देश की 51 लाख जनता के बीच अपनी पहुंच बनाएगी। उन्हें परिषद के कामकाज से अवगत कराया जाएगा और साथ आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विहिप की इस योजना को यूपी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि संघ और उससे जुड़े संगठनों ने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की कवायद तेज कर दी है। छोटा परिवार के लिए हिंदुओं द्वारा उठाए जा रहे कदम पर भी चंपत राय ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि फैमली प्लानिंग के चक्कर में हिंदू अपने परिवार को इतना भी छोटा न कर दें कि उनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाए। ऐसा होने से समाज असंतुलित हो जाएगा

सिंहल की जयंती मनाना जरूरी नहीं
चंपत राय
चंपत राय ने कहा कि वह विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रहे दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती मनाने की जरूरत नहीं समझते। उनके निधन के बाद मंगलवार को उनका पहला जन्मदिवस था, लेकिन न तो राष्ट्रीय स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ और न ही क्षेत्रीय स्तर पर। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कोई नई परंपरा शुरू करने में विश्वास नहीं रखते।