फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VC Farka become cheif secretary of HP Govt.

वीसी फारका बने हिमाचल के मुख्य सचिव, टीजी नेगी प्रधान सलाहकार

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
VC Farka become cheif secretary of HP Govt.
सरकार ने 1983 बैच के आईएएस अधिकारी वीसी फारका को मुख्य सचिव बना दिया है। - फोटो : अमर उजाला

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए हिमाचल सरकार ने 1983 बैच के आईएएस अधिकारी वीसी फारका को मुख्य सचिव बना दिया है। मंगलवार को पी मित्रा के रिटायर होते ही सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे एसीएस वीसी फारका की बतौर सीएस ताजपोशी की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


फारका मुख्य सचिव पद के साथ पर्यटन, जनजातीय विकास व सूचना एवं जन संपर्क विभाग का कामकाज भी देखेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से वीसी फारका के मुख्य सचिव दफ्तर जाने पर पूर्व आईएएस अधिकारी एवं राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


नेगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। अब फिर वे सीएम के प्रधान सचिव का पूरा कामकाज देखेंगे। इसी बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर को राजस्व, ऊर्जा और कार्मिक विभाग के अलावा सहकारिता महकमे का अतिरिक्त कार्यभार भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस जेआर कटवाल के सेवानिवृत्त होने पर संदीप भटनागर को निदेशक महिला एवं बाल कल्याण विभाग और बीर सिंह ठाकुर को इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

किन्‍नौर के पूह के रहने वाले हैं फारका

VC Farka become cheif secretary of HP Govt.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रधान सचिव रहे वीसी फारका बुधवार को मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रधान सचिव रहे वीसी फारका बुधवार को मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगे। सीएस पद पर ताजपोशी के साथ ही मंगलवार देर शाम तक फारका को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रशासन से लेकर पुलिस के तमाम बड़े-छोटे अधिकारी बधाई देते नजर आए।

हमेशा फाइलों से घिरे रहने वाले फारका भी पहली बार लोगों से मिलने के दौरान काफी रिलेक्स मूड में नजर आए। टेबल पर फाइलों के बजाय मिठाई के डिब्बे और काम के बजाय बधाई देते लोगों के बीच फारका सभी को धन्यवाद देते दिखे।

15 अक्तूबर 1959 में किन्नौर जिले के पूह गांव में जन्मे वीसी फारका की स्कूल स्तर की शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला पूह में हुई। उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज नई दिल्ली से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की।

अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री और आस्ट्रेलिया से एमबीए की डिग्री ली। फारका 13 अक्तूबर 1983 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और उप मंडलाधिकारी रोहडू़ से अपनी सरकारी सेवाएं शुरू कीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में उपायुक्त शिमला, चंबा और लाहौल स्पीति, प्रदेश के सभी मंडलों के राजस्व आयुक्त के पदों पर कार्य किया।

फारका ने कृषि, बागवानी, प्रशासनिक सुधार प्रशिक्षण, पशुपालन, मत्स्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने निदेशक हिपा के पद पर कार्य करने के अतिरिक्त अनेक महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। 4 मार्च 2014 को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत होने के बाद फारका पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, जनजातीय विकास तथा सूचना एवं जन संपर्क का कार्यभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed