फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: MD of fraud company Anibulium and Eyevision arrested, cases of fraud are registered against the accused in many districts including Ayodhya

यूपी : फ्रॉड कंपनी अनीबुलियम व आईविजन का एमडी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ अयोध्या समेत कई जिलों में दर्ज हैं धोखाधड़ी का केस

Sun, 01 Aug 2021 09:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Aug 2021 09:04 PM IST
सार

अनीबुलियम, आईविजन नाम से फ्राड कंपनी बनाकर लोगों का करोड़ों रुपये हड़पने वाले उक्त कंपनी के एमडी धरनीधर उपाध्याय दो वर्ष से फरार था। आरोपी पर अयोध्या पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन
UP: MD of fraud company Anibulium and Eyevision arrested, cases of fraud are registered against the accused in many districts including Ayodhya
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में थाना कुमारगंज पुलिस ने फरार चल रहे अनीबुलियन व आई विजन कंपनी के एमडी धरनीधर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में अयोध्या समेत अन्य कई जिलों में केस दर्ज था। अयोध्या पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन


थाना कुमारगंज प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अनीबुलियम, आईविजन नाम से फ्राड कंपनी बनाकर लोगों का करोड़ों रुपये हड़पने वाले उक्त कंपनी के एमडी धरनीधर उपाध्याय निवासी कस्बा कुमारगंज के खिलाफ अयोध्या समेत सुलतानपुर, अमेठी, लखनऊ, देवरिया, समेत अन्य जनपदों में कई केस दर्ज हैं। आरोपी दो वर्ष से फरार था। आरोपी पर अयोध्या पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


रविवार को मुखबिर ने आरोपी के कस्बा कुमारगंज में होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कुमारगंज में धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में तीन, कोतवाली नगर में एक व थाना इनायतनगर में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली अयोध्या पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि 18 मई को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पंकज वर्मा निवासी धुसिया हथिगो थाना हैदरगंज के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया था। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को देवकाली बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed