फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Election Seat Result Trends will start coming from nine o'clock, result may come by one o'clock

Varanasi Election Seat Result: वाराणसी की आठों सीट पर भाजपा की बढ़त बरकरार, कार्यकर्ता बोले- यूपी में फिर योगी सरकार

Thu, 10 Mar 2022 02:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Mar 2022 02:33 PM IST
सार

एनआईसी के जरिए चक्रवार रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। चुनाव आयोग ही प्रत्याशियों की जीत की घोषणा करेगा। आयोग से मंजूरी के बाद स्थानीय स्तर पर घोषणा होगी। 

विज्ञापन
Varanasi Election Seat Result Trends will start coming from nine o'clock, result may come by one o'clock
मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी गहमागहमी के बाद अब निर्णायक घड़ी आ गई है। वाराणसी के पहड़िया मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। 12 राउंड की गिनती के बात जिले की आटों विधानसबा सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। उनका कहना है कि यूपी में फिर से योगी सरकार आ रही है।  अंतिम परिणाम कुछ घंटों में आने की उम्मीद की जा रही है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार एक हाल में मतगणना के लिए दो विधानसभाओं के लिए 16-16 टेबल लगाए गए हैं। इसमें ईवीएम के लिए 14 टेबल और एक टेबल बैलेट के लिए और एक टेबल फौजी भाइयों के पोस्टल बैलेट के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एक टेबल सभी विधानसभाओं के लिए आरओ के लिए लगे हैं। सबसे पहले शहर दक्षिणी का परिणाम आने की उम्मीद हैं। सबसे आखिरी में कैंट विधानसभा का परिणाम आएगा। मजिस्ट्रेट और पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में मतों की गिनती होगी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटरों की गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी

वाराणसी में ईवीएम प्रकरण को लेकर मचे बवाल को देखते हुए पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। चार कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, तीन कंपनी पीएसी और दो हजार इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर सहित सिविल पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह ने फोर्स के संग मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़ अन्य किसी के वाहन अंदर नहीं जा सकेंगे। विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी है। परिणाम की जानकारी देने के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी टीवी लगाई गई और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed