{"_id":"66584d44fe32222e0f04fe24","slug":"up-cm-yogi-adityanath-helicopter-was-inspected-at-bumblu-helipad-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर का किया गया निरीक्षण, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर का किया गया निरीक्षण, जानें वजह
Thu, 30 May 2024 03:27 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 30 May 2024 03:27 PM IST
सार
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में एक रैली को संबोधित करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर का भी बुंबलू हेलीपैड पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में धनबल, बाहुबल और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के प्रयोग को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव सुबह से रात तक स्वयं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इनमें स्टार प्रचारकों की रैलियों का निरीक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर का निरीक्षण
गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में एक रैली को संबोधित करने आए भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर का भी बुंबलू हेलीपैड पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र की व्यय निगरानी टीम ने व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव की उपस्थिति में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था और इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों और हेलीपैड के क्रू मैंबर्स ने पूरा सहयोग प्रदान किया। व्यय पर्यवेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने और धनबल का प्रयोग रोकने के लिए सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। नाकों पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि फील्ड में तैनात टीमें त्वरित कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन