फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists has increased before shri amarnath yatra

पैराशूट, गुब्बारों और पैरा ग्लाइडिंग से अमरनाथ यात्रा पर हमला कर सकते हैं आतंकी

Sat, 25 Jun 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Jun 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
terrorists has increased before shri amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala

दो जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले आतंकियों की सक्रियता बढ़ गई है। कश्मीर में आए दिन आतंकियों से सेना की हो रही मुठभेड़ से सुरक्षा एजेंसियां चिंतित हैं। यात्रा के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में आतंकियों के बढ़ते हमलों को लेकर एजेंसियां गहन मंथन में जुट गई हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर कश्मीर में एक दर्जन आतंकी मार गिराए गए हैं। इसमें सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं। यही नहीं, आतंकियों की सक्रियता जम्मू में भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां पहले ही आशंका जाहिर कर चुकी हैं कि आतंकी पैराशूट, गुब्बारों और पैरा ग्लाइडिंग से हमला कर सुरक्षा ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। इसके बाद इन वस्तुओं की खरीद पर रोक लगा दी गई। डीजीपी के राजिंदरा ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए संयुक्त रूप से जोरदार नीति बनाने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले एक हफ्ते के भीतर एक दर्जन आतंकी ढेर

terrorists has increased before shri amarnath yatra

कुछ दिन पहले ही कुद में आतंकी मारा गया, जो जम्मू में हथियारों की खेप लेकर आ रहा था। इन हमलों को देखते हुए पुलिस ने सभी एजेंसियों के साथ मिलकर सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया है। आतंकी अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की पूरी साजिश रच चुके हैं। 

17 जून को सेना ने सोपोर में दो आतंकी मारे। 16 जून को कुपवाड़ा में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। यहां मुठभेड़ में चार आतंकी मार गिराए और एक सेना का जवान शहीद हो गया। कुपवाड़ा में ही 15 जून को सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और एक जवान शहीद हो गया। 

14 जून को इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पांच सेना के जवान घायल हो गए। वहीं 23 जून को कुपवाड़ा में ही सेना ने छह आतंकी मार गिराए। शुक्रवार को हंदवाड़ा में एक आतंकी को ढेर किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed