फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunni waqf board blame on Shia waqf board

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच ठनी

Thu, 10 Aug 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sunni waqf board blame on Shia waqf board
विवादित स्‍थल

अयोध्या में विवादित स्‍थल पर राम मंदिर बनाए जाने के संबंध में शिया वक्फ बोर्ड की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे को लेकर उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने आपत्ति दर्ज की है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या मामले में बेवजह दखल दे रहा है।

विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए राम जन्मभूमि स्‍थल पर ही मंदिर बनाए जाने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


हलफनामे में उन्होंने उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि यह कट्टरपंथ‌ियों, उन्मादियों और शांतिपूर्ण समाज में विश्वास न रखने वालों के नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम रिजवी के इस आरोप पर सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि वसीम रिजवी सुन्नी वक्फ बोर्ड की संरचना से वाकिफ हैं, इसलिए उन्हें नाम लेकर बताना चाहिए कि बोर्ड में कौन कट्टरपंथी, उन्मादी और शांतिपूर्ण समाज में अविश्वास करने वाला है।


सुन्नी सेंट्रल बोर्ड के जुफर अहमद ने वसीम रिजवी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 13 वर्षों से अयोध्या विवाद पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। इस मौके पर उनका यह हस्तक्षेप सस्ती लोकप्रीयता हासिल करने और खुद पर लगे आरोपों की जांच को गुमराह करने का जरिया मात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed