{"_id":"57b71d694f1c1b73156eaed8","slug":"sukhbir-badal-attacks-on-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' को लेकर सुखबीर बादल का ताज़ा बयान, दिखाए आक्रामक तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' को लेकर सुखबीर बादल का ताज़ा बयान, दिखाए आक्रामक तेवर
अमर उजाला ब्यूरो, बरनाला
Updated Fri, 19 Aug 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में चल रही लहर के आगे आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी विरोधी पार्टी टिक नहीं पाएगी। सुखबीर ने कहा कि राज्य के लोग पंजाब विरोधी पार्टी टोपी वालों का झांसे में न आएं, जोकि आकर खुशहाल बन चुके राज्य को फिर से बर्बाद कर देगी।
किसानों की फसलें नहीं उठ पाएंगी और दलितों, गरीबों, किसानों को मिल रहीं सुविधाएं बंद कर देगी। आप पंजाब का पानी भी हरियाणा व दूसरे राज्यों को दे देगी। सुखबीर ने कहा कि आप और कांग्रेस पार्टी पंजाब की दुश्मन पार्टियां हैं, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता को बेहद सावधानी बरतनी होगी।
बादल ने कहा कि आप गपोड़ शंख पार्टी है, उसने दिल्ली में लोगों के पल्ले कुछ नहीं डाला। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पंजाबियों के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व धार्मिक अधिकारों को कुचलने वाली कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह बताएं कि एसवाईएल नहर की खुदाई उसके कौन से नेता ने की थी।