फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students sitting on dharna At the gate of Kendriya Vidyalaya BHU ofter suicide of 9th student

Student suicide: 9वीं के छात्र की मौत से उबाल, केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के गेट पर धरने पर बैठे छात्र

Tue, 02 Aug 2022 12:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 12:39 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के कक्षा नौ के छात्र मयंक यादव की आत्महत्या के बाद धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्रों की मांग है कि मयंक ने जिनकी प्रताड़ना भी वजह से आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।  

विज्ञापन
Students sitting on dharna At the gate of Kendriya Vidyalaya BHU ofter suicide of 9th student
केवी बीएचयू के छात्र मयंक यादव की मौत के विरोध में स्कूल गेट पर धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में नौवीं के छात्र मयंक यादव (14) की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार सुबह छह बजे ही छात्र विद्यालय गेट पर पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ पूर्व छात्र और मयंक की बहन भी मौजूद रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया।

विज्ञापन


नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन पर छात्र माने। सोमवार को सीरगोवर्धनपुर स्थित अपने घर में मयंक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मंगलवार सुबह हाथ में वी वांट जस्टिस लिखी तख्तियां लेकर छात्र केंद्रीय विद्यालय बीएचयू गेट पर पहुंचे और गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि विद्यालय में छात्रों के साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत बाल संरक्षण और केंद्रीय विद्यालय संगठन से भी की जा चुकी है। मयंक के गलती से मोबाइल लेकर विद्यालय आ जाने पर वाइस प्रिंसिपल ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। यहीं नहीं उसको विद्यालय आने से मना करने का नोटिस भी वाइस प्रिंसिपल ने दिया था। छात्रों ने कहा कि आए दिन छात्रों को संस्पेंड करने की धमकी भी दी जाती है। छात्रों ने वाइस प्रिंसिपल और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई

Students sitting on dharna At the gate of Kendriya Vidyalaya BHU ofter suicide of 9th student
छात्र मंयक (फाइल फोटो) व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला

मयंक की बहन और केवी बीएचयू में दसवीं की छात्रा तनिष्का ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भाई की मौत की जांच की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। अपने पत्र में लिखा है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रों के साथ सही बर्ताव न करने की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

28 जुलाई को मिला था मयंक को नोटिस

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के प्राचार्य की ओर से मयंक को 28 जुलाई को नोटिस दिया गया था। मयंक के पिता संतोष कुमार यादव के नाम से दिए गए नोटिस में मयंक पर अनुशासनहीनता, विद्यालय के नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से मयंक परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed