फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students arbitrarily train stop at station here

अपने मनचाहे स्टेशन पर ट्रेन रुकवा देते हैं यहां के स्टूडेंट, ऐसा है भौकाल 

Sun, 16 Jul 2017 10:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Students arbitrarily train stop at station here
डेमो
कुछ अरसे की खामोशी के बाद उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा में छात्रों ने फिर से वही रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। जब आप यहां के छात्रों की इस मनमानी के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे...
विज्ञापन

 

 

Students arbitrarily train stop at station here
डेमो
यहां यूपी के बांदा जिले में मनचाहे स्थान पर ट्रेन न रोकने से छात्रों का गुस्सा अक्सर फूटता रहा है। कुछ अरसे की खामोशी के बाद छात्रों ने फिर से अपनी वहीं हरकत शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Students arbitrarily train stop at station here
डेमो
चेन खींचकर ट्रेन रोककर पत्थरबाजी करना छात्रों का भौकाल बन गया है। छात्रों की भीड़ के हाथों में पत्थर देखकर हर कोई घबरा जाता है। बीच में कई दिन तक ये सिलसिला ठंडा रहा था लेकिन एकबार फिर से वहीं सब शुरू हो गया है। इन्हें रोक पाना पुलिस के लिए भी बड़ी जद्दोजहद का काम है।

 
विज्ञापन

Students arbitrarily train stop at station here
डेमो
ताजा मामले में छात्रों ने पथराव कर ट्रेन के कई शीशे तोड़ दिए गए। दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। शनिवार को दोपहर इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन लगभग चार घंटा की देरी से दोपहर 1:30 बजे आई। स्टेशन में महाविद्यालय के तमाम छात्र ट्रेन में सवार हो गए। महाविद्यालय के नजदीक लोहिया पुल पर चालक द्वारा ट्रेन न रोके जाने पर छात्रों ने चेन पुलिंग कर पैसेंजर ट्रेन रोक दी। छात्रों का एक जत्था इंजन पर चढ़ गया।

 

Students arbitrarily train stop at station here
डेमो
चालक देवेंद्र सिंह और सहायक चालक अशोक वर्मा के साथ अभद्रता की। इंजन से उतरने के बाद छात्रों ने बोगियों पर पथराव शुरू कर दिया। ट्रेन में बैठे किसान सुधीर कुमार व व्यापारी रोहित पत्थर लगने से घायल हो गए। लगभग 20 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।

उधर, स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। बांदा जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्र मोहन बडोला ने बताया कि सूचना मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था। तब तक ट्रेन चल चुकी थी और कोई छात्र मौके पर मौजूद नही था। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed