फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: A Class 9 student of Kasturba Gandhi Girls' School dies after being admitted to the hospital with a f

Sitapur: कस्तूरबा की कक्षा नौ की छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा; डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने भेजी टीम

Tue, 27 Jan 2026 07:50 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 27 Jan 2026 07:50 PM IST
सार

सीतापुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जांच कराई, जिसमें कई खामियां सामने आई हैं। परिजनों के बयान के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Sitapur: A Class 9 student of Kasturba Gandhi Girls' School dies after being admitted to the hospital with a f
कीर्ति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीतापुर के कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में सोमवार को इलाज के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एलिया की कक्षा नौ की छात्रा कीर्ति (17) की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डीएम से शिकायत के बाद सीएमओ ने हॉस्पिटल की जांच करवाईं। जांच टीम ने अस्पताल में इलाज का विवरण देखा और अभिलेख जब्त किये हैं। कार्रवाई के लिए सीएमओ को फाइल भेज दी गई है।

विज्ञापन


एलिया विकासखंड के ग्रामसभा कचनार मजरा धवरपारा निवासी कीर्ति (17) ब्लॉक स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत थी। रविवार को स्कूल से परिजनों को फोन आया कि कीर्ति की तबियत खराब है। परिजनों ने कीर्ति को बुखार, पेट दर्द, जी मचलाना व खून की कमी होने की शिकायत पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद कुछ जांचें लिखीं। शाम करीब सात बजे छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती है। इसी वजह से कीर्ति की मौत हो गई। परिजनों ने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर को फोन किया। शिकायत मिलने पर डीएम ने सीएमओ को जांच कराने के निर्देश दिए। इस पर एसीएमओ डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, परिजनों ने देर शाम छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed