फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party leader shivpal yadav may join nda

बिहार के बाद यूपी की सियासत में आ सकता भूचाल, एनडीए में शामिल हो सकते हैं शिवपाल!

Mon, 31 Jul 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader shivpal yadav may join nda
मुलायम और शिवपाल
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में बड़े दिनो से एक अजीब सी खामोशी छाई थी। मानों जैसे तू्फान या किसी बवंडर के आने से पहले की शांति हो। हलचल से प्रतीत भी हो रहा है कि जल्द ही कोई सियासी तूफान उठ खड़ा होने वाला है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'इंडिया टुडे' ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी भूचाल आता दिख रहा है... 
विज्ञापन


इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि समाजवादी पार्टी के दो और बसपा के एक विधायक के इस्तीफे के बाद अब सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात से खुद शिवपाल सिंह यादव ने साफ इंकार किया है। उन्होंने ये कहा है कि ये प्रायोजित खबरें हैं।
विज्ञापन


इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से यह भी बताया है शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ विकल्पों को लेकर चर्चा भी की है। इंडिया टुडे ने सुत्रों के हवाले से यह भी लिखा है कि कोई एक 'युवा यादव' नीतीश कुमार की पार्टी जेडी-यू में शामिल हो सकता है और एनडीए का हिस्सा बन सकता है। साथ ही यह भी बताया है कि शिवपाल पहले ही कुछ जेडी-यू नेताओं के साथ इस संबंध में बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party leader shivpal yadav may join nda
अखिलेश यादव और मायावती (फाइल फोटो)
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के दो एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जबकि एक अन्य एमएलसी मधुकर जेटली के इस्तीफे को लेकर भी अटकलें तेज हैं। जेटली शिवपाल खेमे के माने जाते हैं और आज दोनों के बीच मुलाकात भी हुई है।

इन इस्तीफों के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी राजनीति की नैतिकता को ताक पर रख कर अलोकतांत्रिक आचरण कर रही है। बीजेपी बिहार, गुजरात, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर दलबदल करा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed